फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Revenue village in name only, but not even a penny's worth of facilities

Ambedkar Nagar News: कहने को राजस्व गांव, पर सुविधाएं धेला भर भी नहीं

Tue, 13 Jan 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 13 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Revenue village in name only, but not even a penny's worth of facilities
केदारनगर। टांडा विकासखंड का राजस्व गांव नारायणपुर आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की अनदेखी के कारण यह गांव विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। लगभग 80 परिवारों वाले इस गांव में एक भी बरात घर या सामुदायिक भवन नहीं है, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

गांव में सरकारी भवन के नाम पर केवल एक 50 साल पुराना प्राथमिक विद्यालय है। विडंबना यह है कि यह स्कूल भी गांव की सीमा में न होकर पड़ोसी गांव अतरौरा में स्थित है। जिससे छोटे बच्चों को काफी दूर पैदल जाना पड़ता है। इसके अलावा, गांव की नालियां और सड़कें बदहाल हैं, जो ग्रामीणों की रोजमर्रा की परेशानी का कारण बनी हुई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जाफर अली और राजेश गुप्ता ने बताया कि सुविधाओं के अभाव में उन्हें शादी-ब्याह के लिए दूसरे गांवों का रुख करना पड़ता है। वहीं, इदरीश और विकास गुप्ता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के समय नेता वादे तो बहुत करते हैं, लेकिन जीतने के बाद कोई सुध नहीं लेता। ग्राम पंचायत अधिकारी विक्रम सागर ने बताया कि नारायणपुर गांव में बरात घर और सामुदायिक भवन के निर्माण का प्रस्ताव (अधियाचन) शासन को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा और गांव की अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed