फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Revenue cases are increasing, complainants are troubled

Ambedkar Nagar News: बढ़ते जा रहे राजस्व के मामले, फरियादी परेशान

Sat, 08 Mar 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 08 Mar 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Revenue cases are increasing, complainants are troubled
राजेंद्र प्रसाद पांडेय।
अंबेडकरनगर। थाना समाधान दिवस में फरियादियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पुलिस के मामलोंं का तो किसी तरह निपटारा हो जाता है, लेकिन राजस्व के मामले निपटाए नहीं निपट रहे हैं। हर दिन राजस्व के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिले के 18 थानों में करीब एक हजार राजस्व के मामले लंबित चल रहे हैं। ऐसे में फरियादी पुलिस और तहसील प्रशासन के चक्कर काटने को मजबूर हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं के काम प्राथमिकता पर किए जाते हैं, लेकिन थानों में महिलाओं को समाधान के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। लेखपाल की ओर से गुनिया से की जाने वाली जमीन की नाप न होने के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

-----------
केस 1

समय : 11:00 बजे
फोटो-24
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर मोहल्ला की रीता गुप्ता ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन फत्तेपुर पकड़ी गांव में है। इसमें करीब 10 बिस्वा जमीन की वह हिस्सेदार है। पूर्व में इनके पट्टीदारों ने उनको पांच बिस्वा जमीन चिह्नित की थी। इसमें मिट्टी की पटाई का कार्य भी कराया था। समय के साथ जमीन कीमती हो गई। अब पट्टीदार उनको उनके हिस्से की जमीन देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


केस 2
समय : 11:30 बजे
फोटो- 25

थाना अहिरौली के हाथपकड़ गांव निवासी वृद्ध राजेंद्र प्रसाद पांडेय पिछले पांच वर्ष में 200 से अधिक बाद समाधान दिवस में अपनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए शिकायत कर चुके हैं। न्यायालय से स्थगन आदेश के बावजूद उनकी जमीन पर विपक्षियों ने कब्जा कर लिया है। यही नहीं उसे भूमि पर बकायदा फसल भी उगा रहे हैं। कागज पर ही रिपोर्ट लगाकर जिम्मेदार अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
केस 3


समय: 12:05
फोटो- 26
जलालपुर कस्बा निवासी प्रदीप चंद्र जायसवाल ने थाना दिवस का शिकायत पत्र देते हुए बताया कि अपने मकान की मरम्मत का कार्य करा रहा हूं। विपक्षी कार्य को करने से रोक रहे हैं। इसको लेकर कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं मिल पा रहा है। समाधान नहीं मिला तो डीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed