फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Returning home will be easy during festivals, two buses extended till Delhi

Ambedkar Nagar News: त्योहार पर आसान होगी घर वापसी, दिल्ली तक बढ़ीं दो बसें

Mon, 28 Oct 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 28 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Returning home will be easy during festivals, two buses extended till Delhi
अकबरपुर बस अड्डे के बाहर यात्रियों के इंतजार में खड़ी बस।
अंबेडकरनगर। परिवहन विभाग दीपावली व छठ पूजा पर लोगों की घर वापसी को आसान बनाने की कवायद में जुटा है। इसके लिए लखनऊ और कानपुर के बीच बसों के फेरों को बढ़ाने के साथ ही दिल्ली के लिए दो अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया गया है। ताकि त्योहार पर लोगो को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न उठाना पड़े।
विज्ञापन

अकबरपुर डिपो से रोडवेज की 70 बसों का संचालन किया जा रहा है ,जो यात्रियों को लेकर अलग-अलग जनपदों जाती है। त्योहार पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों का दबाव बढ़ता देख परिवहन निगम ने दिल्ली के लिए दो अतिरिक्त बसों का संचालन रविवार से शुरू किया है। लखनऊ और कानपुर से आने वाली बसों में भी यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। मौजूदा समय में लखनऊ होकर आने वाली 60 तो कानपुर से पांच बसों का संचालन किया जा रहा है ।
विज्ञापन

एआरएम कुंवर हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली से यात्रियों की संख्या बढ़ने के चलते दो बसों का संचालन बढ़ाया गया है। मौजूदा समय में तीन बसों का संचालन प्रति दिन किया जा रहा है। अगर कानपुर और लखनऊ से यात्रियों का दबाव बढ़ा तो अतिरिक्त फेरों के साथ बसों की भी वृद्धि की जाएगी। दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ाए जाने का यात्रियों ने स्वागत किया है। आदमपुर तिंदौली निवासी विदित चतुर्वेदी ने कहा कि ट्रेनों में टिकट मिल नहीं रहा है। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। अब ऐसे में दो बस अतिरिक्त हो जाने से दिल्ली से लोगों को इधर आने में आसानी होगी। जलालपुर निवासी फखरे आलम व तरुण यादव ने कहा कि इस समय व्यापार के सिलसिले में दिल्ली से आवागमन लोगों का बढ़ा है। बसों की संख्या कम होने से असुविधा हो रही थी। अब दो बस बढ़ने से यात्रा में और सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed