फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Respect for social workers and women police personnel

समाज सेवियों व महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान

Sun, 10 Apr 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Respect for social workers and women police personnel
अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में समाजसेवी पुष्पा पाल को सम्मानित करते एसपी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए रविवार को पुलिस लाइन में कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें समाज सेवियों के अलावा महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं। बाद में महिला सशक्तिकरण के संदेश को लेकर महिला पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन से बाइक रैली भी निकाली। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें लगातार समाज की मुख्य धारा में शामिल होने के अपने संकल्प को मजबूती प्रदान करते रहना है। इसमें पुलिस विभाग सभी अधिकतम संभव मदद सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण अभियान को गति प्रदान करते हुए प्रत्येक थाने से चार-चार महिला पुलिसकर्मी रविवार को पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हाल पहुंचीं। विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य महिलाएं भी खासतौर पर बुलाई गई थीं। महिलाओं को संबोधित करते हुए रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित समाज सेविका पुष्पा पाल ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे पहले खुद की मजबूती तय करें। आत्मविश्वास को मजबूत बनाकर ही समाज की तमाम चुनौतियों पर सफलता पाई जा सकती है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि संघर्षों से घबराने की बजाए पूरी तत्परता के साथ समाज की मुख्य धारा में शामिल हों। डॉ. संगीता सिंह ने महिलाओं व बालिकाओं से स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने तथा जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी सकारात्मक क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उनकी सुरक्षा, सुविधा, सम्मान व रोजगार के लिए सरकार तमाम तरह के प्रभावी प्रयास कर रही है। इसका बढ़-चढ़कर लाभ उठाने की जरूरत है। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि पुलिस उनके साथ हर तरह से खड़ी है। उन्हें पूरी निडरता व आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए दैनिक जीवन को सामान्य बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया सेल प्रभारी देविका सिंह ने जनपद पुलिस की ओर से महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर जानकारी प्रदान की। गोष्ठी के बाद महिला पुलिस कर्मियों ने महिला जागरूकता अभियान के तहत बाइक रैली भी निकाली। इससे पहले बीते दिनों आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने वाली महिला पुलिस कर्मियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed