{"_id":"5e8b41de8ebc3e78bf1756c6","slug":"resolve-to-fight-solidarity-with-corona-ambedkar-nagar-news-lko516696934","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग में एकजुटता का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग में एकजुटता का लिया संकल्प
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार रात नौ बजे जिले के नागरिकों ने मोमबत्ती, दीप आदि जलाकर कोरोना से लड़ी जा रही जंग में एकजुटता दर्शाई। नागरिकों ने जगह-जगह आतिशबाजी भी की। भारत माता की जय व कोरोना से देश जीतेगा के उद्घोष से समूचा जिला गूंज उठा। न सिर्फ जिला मुख्यालय, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी रविवार रात नौ मिनट तक दीपावली जैसा माहौल उत्पन्न हो गया।
वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ी जा रही जंग को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार रात समूचे जनपदवासियों ने एकजुटता का परिचय दिया। सोमवार रात जैसे ही घड़ी की सूई ने नौ बजाया, जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों ने अपने-अपने घरों की लाइट ऑफ कर दी।
साथ ही घर के दरवाजे व बालकनी पर खड़े होकर किसी ने मोमबत्ती जलाई, तो किसी ने दीप। कोई टॉर्च की रोशनी चारों तरफ फैला रहा था, तो किसी ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर जंग एकसाथ लड़ने का जज्बा दिखाया। इस बीच जगह-जगह नागरिकों ने जमकर आतिशबाजी भी की। नागरिकों के साथ ही पुलिसकर्मियों ने भी मोमबत्ती व दीपक जलाए। कई जगह दीपक के माध्यम से गो कोरोना का संदेश दिया गया, तो कहीं दीपक के जरिए भारत का नक्शा बनाया गया।