फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Resolution of environmental protection

पर्यावरण संरक्षा का संकल्प

Wed, 18 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 18 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Resolution of environmental protection
जलालपुर में बुधवार को आयोजित ग्रीन यूपी क्लीन यूपी अभियान में भाग लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला

ग्रीन यूपी क्लीन यूपी अभियान के तहत बुधवार को जलालपुर नगर में लोगों को पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया गया और यह आह्वान किया गया कि वे प्रदेश को हरा-भरा व साफ-सुथरा बनाने में योगदान दें। मुख्य अतिथि डीएम विवेक ने कहा कि पर्यावरण की बेहतरी से ही क्षेत्र व समाज का भला होगा।

विज्ञापन


इसमें सरकार के साथ-साथ आम लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। नगर के मुलायम सिंह यादव महिला महाविद्यालय जलालपुर में पर्यावरण की बेहतरी को लेकर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम विवेक ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश को हरा भरा व साफ सुथरा रखने के लिए ही ग्रीन यूपी क्लीन यूपी अभियान शुरू किया गया है। प्रदेश सरकार के इस अभियान को सफल बनाने में प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। सभी को पौधरोपण करने व उसे संरक्षित रखने के प्रति दृढ़ संकल्पित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृक्षों के माध्यम से ही हम पर्यावरण प्रदूषण को दूर सकते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे वह पॉलीथिन का प्रयोग बंद करें। पॉलीथिन पर्यावरण के साथ ही जीव-जंतुओं के लिए भी घातक है। डीएम ने लोगों से कहा कि उन्हें पर्यावरण की बेहतरी के लिए सतत योगदान देते रहना होगा।


उपजिलाधिकारी विवेक मिश्र ने भी सरकार के ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर तहसीलदार एके श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि डॉ. राजेश सिंह, महाविद्यालय प्रबंधक फूलचंद्र यादव, सपा नेता अनीसुर्रहमान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed