फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Residents of Neemtal ward facing drinking water crisis

Ambedkar Nagar News: पेयजल संकट से जूझ रहे नीमतल वार्ड के वासी

Wed, 12 Feb 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 12 Feb 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Residents of Neemtal ward facing drinking water crisis
अंबेडकरनगर। जलालपुर नगर पालिका के नीमतल वार्ड में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। पाइपलाइन को नालियों के बगल से ले जाकर घर-घर कनेक्शन दिए गए हैं। इसकी वजह से आएदिन नलों से गंदा पानी आने लगता है। मोहल्ले में लगा इंडियामार्का नल भी चार माह से खराब पड़ा है।
विज्ञापन

वार्ड में बिजली के तारों के मकड़जाल के चलते हादसे का खतरा बना रहता है, वो अलग। इसके अलावा सामुदायिक शौचालय बदहाल हो चुका है। लगभग सभी शौचालयों के दरवाजे टूटे पड़े हैं। इन अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए नगर पालिका की ओर से पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड निवासी मोहम्मद सूफियान ने बताया कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण को लेकर नगर पालिका के अफसर संजीदा नहीं हैं। वार्ड की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। इसे दूर करने के उचित प्रबंध अब तक नहीं किए गए हैं। गुफरान ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाई गई हैं। तारों के मकड़जाल के चलते आएदिन शार्ट सर्किट होता रहता है। इन व्यवस्थाओं को ठीक करने की जरूरत है। रफी अहमद ने बताया कि सामुदायिक शौचालय के दरवाजे करीब तीन साल से टूटे पड़े हैं। कई बार पालिका के अफसरों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन अब तक दरवाजे दुरुस्त नहीं कराए गए हैं। सभासद मोहम्मद साजिद ने बताया कि पालिका टैक्स तो वसूल रही है, लेकिन लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नहीं करा रही हैं। इसके लिए कई बार ईओ से बात की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगा सुधार
पेयजल व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराई जाएगी। स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा जो भी शिकायत आती हैं, उनका त्वरित निस्तारण कराने का प्रयास किया जाता है।
डॉ. आशीष प्रताप सिंह, प्रभारी ईओ जलालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article