फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Reserve will be two and a half million liters of diesel

चुनाव के लिए रिजर्व रहेगा सवा दो लाख लीटर डीजल

Sat, 06 Mar 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Reserve will be two and a half million liters of diesel
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन ने जिले में संचालित सभी 74 पेट्रोल पंप संचालकों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पर्याप्त स्टॉक मौजूद रखने का निर्देश दिया है। प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी पेट्रोल पंपों पर 3 हजार लीटर डीजल व एक हजार लीटर पेट्रोल आरक्षित रखा जाए। ऐसे में जिले में हमेशा 2 लाख 22 हजार लीटर डीजल व 74 हजार लीटर पेट्रोल आरक्षित रहेगा। इससे प्रशासन को किसी आपात स्थिति में ईंधन के संकट से न जूझना पड़े।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीते दिनों जहां मत पेटिकाओं की सफाई के साथ निर्वाचन आयोग की ओर से भेजे गए मत पत्रों के रखरखाव की व्यवस्था पूरी कर ली गई है, वहीं अब चुनाव में लगने वाले वाहनों के लिए डीजल की कमी न होने पाए, इसके लिए प्रशासन ने डीजल व पेट्रोल को आरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय ने सभी पेट्रोल पंपों को निर्देश जारी किया है। जिले में कुल 74 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इन सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक रखने का निर्देश दिया गया है। कहा कि जिससे चुनाव के समय वाहनों के संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जिले के सभी पेट्रोल पंपों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने पास 3-3 हजार लीटर डीजल व 1-1 हजार लीटर पेट्रोल का स्टॉक रखें। जिले में कुल 74 पेट्रोल पंप संचालित हैं। ऐसे में इन सभी पेट्रोल पंपों पर कुल 2 लाख 22 हजार लीटर डीजल व 74 हजार लीटर पेट्रोल का स्टॉक मौजूद रहेगा। यदि निर्देशों के पालन में मनमानी की गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed