फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   remove the ban on NTPC construction work

एनटीपीसी में निर्माण कार्य पर रोक हटी

Wed, 20 Jan 2016 10:39 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
remove the ban on  NTPC construction work

बुधवार को कलक्ट्रेट में किसानों के बहिष्कार के बीच आयोजित बैठक में इससे पहले न्यायालय के फैसले पर क्रियान्वयन को लेकर सरकारी अधिवक्ताओं की राय में विरोधाभास सामने आया। इस पर जिला प्रशासन ने तय किया कि निर्माण कार्य पर रोक लगाए बगैर विशेष वाहक भेजकर न्याय विभाग से राय प्राप्त कर ली जाए।

विज्ञापन


एनटीपीसी विस्तारीकरण को लेकर प्रभावित किसानों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय ने यथास्थित बनाए रखने के निर्देश दिए थे। इस पर दो दिन पूर्व कलक्ट्रेट सभागार में एनटीपीसी अधिकारियों व किसानों के साथ हुई बैठक में डीएम विवेक ने एनटीपीसी विस्तारीकरण निर्माण कार्य पर अग्रिम निर्णय तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


इस बीच मामले पर सम्यक विचार विमर्श के लिए बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में एनटीपीसी अधिकारियों एवं सरकारी अधिवक्ताओं की बैठक हुई। किसानों ने इस बैठक का बहिष्कार किया। एसपी अजय सिंह की मौजूदगी में डीएम ने अभियोजन अधिकारी तथा शासकीय अधिवक्ताओं की राय जानी, तो उनमें विरोधाभास सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन अधिकारी व जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व की राय थी कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद निर्माण कार्य जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती, जबकि जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल का तर्क था कि यह फैसला सिर्फ भूमि पर कब्जे को लेकर है।

भूमि पर कब्जे को लेकर यथास्थिति का आदेश है। निर्माण कार्य रोकने को लेकर आदेश नहीं है। वरिष्ठ अधिवक्ता ताराकांत त्रिपाठी का भी तर्क था कि निर्माण कार्य रोकने से यह आदेश संबंधित नहीं है।


अभियोजन अधिकारी व अधिवक्ताओं की राय में विरोधाभास पाए जाने पर डीएम विवेक ने तय किया कि मामले में उचित राय न्याय विभाग से प्राप्त कर ली जाए।

तय हुआ कि अपने स्तर से निर्माण पर रोक लगाकर तब राय मांगा जाना अनुचित होगा। ऐसे में निर्माण कार्य पर रोक न लगाते हुए विशेष वाहक भेजकर राय प्राप्त कर ली जाए। मौके पर ही तय हुआ कि खण्ड विकास अधिकारी टांडा को विशेष वाहक बनाकर भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed