फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Remembering the ideals of Bapu and Shastri

बापू व शास्त्री के आदर्शों को किया याद

Mon, 03 Oct 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Remembering the ideals of Bapu and Shastri
अंबेडकरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती जिले में रविवार को उल्लास से मनी। कलेक्ट्रेट में डीएम के नेतृत्व में दोनों महान विभूतियों को याद किया गया तो पुलिस लाइन में एसपी ने बापू व शास्त्री को पुलिस कर्मियों के साथ याद किया। बाद में डीएम व सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम अकबरपुर पहुंचकर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। वहां चल रहे सूत महायज्ञ में भी शामिल हुए और सूत कातकर बापू के आदर्शों को याद किया। इससे पहले गांधी आश्रम से छात्राओं ने शहजादपुर लोहिया मूर्ति तक प्रभातफेरी निकाली।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर एडीएम अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम वैभव शर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी जगरोपनराम, अपर एसडीएम बाबूराम व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी अजीत कुमार सिन्हा व एएसपी संजय कुमार राय ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। सलामी देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। पुलिस लाइन परिसर में साफ सफाई करने वाले अनुचरों को प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय ने अंगवस्त्र भेंट किया। एसडीएम सदर पवन जायसवाल व तहसीलदार जेपी यादव ने गांधी आश्रम पहुंचकर सूत महायज्ञ में हिस्सा लिया और बापू के आदर्शों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई शाखा अकबरपुर के तत्वावधान में दहीरपुर स्थित वृद्धाश्रम में साफ सफाई अभियान चला। क्षेत्रीय प्रबंधक आलोक यादव, मुख्य प्रबंधक अशोक कुमार, शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह आदि ने यहां ध्वजारोहण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने पोषण पुनर्वास केन्द्र पर बच्चों को फल एवं पोषकयुक्त सामग्री भेंट की।
पूर्व सांसद व एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय ने भी दोनों महान हस्तियों के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों से सीख लेने का आह्वान किया। इस मौके पर सीडीपीओ बलराम सिंह, राजेश यादव, शेषनाथ, स्वर्णलता, तारावती मौजूद रहे। नगर पालिका अकबरपुर में अधिशाषी अभियंता बीना सिंह ने ध्वजारोहण किया। बाद में शिवबाबा परिसर में पौधरोपण किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रामनगर में प्रधानाचार्य सुरेशलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। सीडीपीओ कार्यालय बसखारी में जयंती कार्यक्रम मना। खिलौने व सम्मान प्रमाण पत्र बांटा गया। प्राथमिक विद्यालय पहितीपुर प्रथम में बीडीओ कटेहरी सुभाषचंद्र सरोज के नेतृत्व में पीडी राकेश प्रसाद ने हरिशंकरी पौध लगाए। इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य, गुड्डू कुरैशी, फूलचंद्र मौजूद रहे।

बंशराज केशकुमारी स्कूल लालापुर में प्रबंधक रामदीन वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक व सुरेश वर्मा ने महात्मा गांधी व शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया। जिला कुष्ठ कार्यालय में कुष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में जयंती मनी। प्राथमिक विद्यालय चंदापुर में शिक्षक अभय नारायण, श्रीनाथ वर्मा, रजनीश मिश्र व लवकुश तिवारी की मौजूदगी में जयंती मनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed