{"_id":"46b2b2950323c94798b934f3c3b0ed06","slug":"relyatri-looted-by-the-jhrkhuranon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलयात्री को जहरखुरानों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलयात्री को जहरखुरानों ने लूटा
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक हंसवर थाना क्षेत्र के साबुकपुर गांव निवासी रामू (46) पुत्र छोटकुन मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। परिवारीजनों के अनुसार शनिवार को वह मुंबई से लखनऊ पहुंचा और वहां से किसान एक्सप्रेस ट्रेन से अकबरपुर आया।
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर जब वह ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतरा तो लडख़ड़ाकर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे जीआरपी ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया और जेब में मिली डायरी में अंकित मोबाइल नंबर के आधार पर परिवारीजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
समाचार प्रेषण तक उसे होश नहीं आ सका था। सूचना पर पहुचे रामू के पिता छोटकुन ने बताया कि ट्रेन पर ही जहरखुरान गिरोह ने उसे अपना निशाना बनाकर बैग आदि सामान पार कर दिया। बताया कि होश में आने के बाद ही जानकारी हो सकेगी कि जहरखुरान गिरोह ने कितना माल पार किया है।
विज्ञापन