फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Recognition of 15 secondary schools with zero student strength will be cancelled

Ambedkar Nagar News: शून्य छात्र संख्या वाले 15 माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द

Mon, 10 Nov 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 10 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Recognition of 15 secondary schools with zero student strength will be cancelled
अंबेडकरनगर। माध्यमिक विद्यालयों से जुड़ी आधारभूत सूचना को अपलोड करने में रुचि न दिखाने वाले जिले के 11 विद्यालयों के जिम्मेदारों के विरुद्ध विभागीय जिम्मेदार सख्त हुए हैं। सभी के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर सूचना अपलोड कराने का निर्देश जारी किया गया था। यह भी कहा गया है कि सूचना अपलोड न कराए जाने की दिशा में विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के क्रम में इस बार माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों व विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी के साथ ही विद्यालय की वेबसाइट का विवरण भी जिम्मेदारों से मांगा गया था। जिले में संचालित होने वाले सभी 378 विद्यालयों में से अभी तक 367 ने सूचना अपलोड कर दी है। 15 विद्यालयों में छात्र संख्या शून्य है या बंद पड़े हैं। वहीं 11 विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने न तो अपनी सूचना को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया है और न ही उसकी हार्ड कापी माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंपी है। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने प्रबंधक व प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर इस प्रक्रिया को पूरा कराने को कहा था। इसके बावजूद इसमें लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन


शून्य संख्या वाले विद्यालय और मान्यता का प्रकार
कामता प्रसाद जनता इंटर कॉलेज हरैया- इंटरमीडिएट
शिव कुमारी देवी बालिका इंटर कॉलेज हंसवर- इंटरमीडिएट
भीम ज्योति हाईस्कूल ताहापुर- हाईस्कूल

सरस्वती विद्या मंदिर उ. मा. विद्यालय अकबरपुर- हाईस्कूल

रामदुलार इंटर कॉलेज अंबरपुर- इंटरमीडिएट
श्री राम हाईस्कूल दौलतपुर - हाईस्कूल

इंदिरा बालिका उ. मा. वि. राजेसुल्तानपुर- हाईस्कूल

जुगुल किशोर मौर्य बालिका इंटर कॉलेज टांडा- इंटरमीडिएट
श्रीराम बालिका इंटर काॅलेज बसखारी- इंटरमीडिएट
उ.मा. वि. सकरा यूसूफपुर- हाईस्कूल

बनवारी लाल चंद्रिका प्रसाद इंटर कॉलेज उमरपुर- इंटरमीडिएट
आद्या प्रसाद स्मारक उ. मा. वि. सिसवा- हाईस्कूल

पीएस बालिका इंटर कॉलेज, डुहिया टांडा- इंटरमीडिएट
सूर्य नारायण सिंह उमावि, रुकनुद्दीनपुर - हाईस्कूल

अनारूल्लाह हबीबुल निशां इंटरमीडिएट कालेज अशरफपुर बरवा - इंटरमीडिएट
-
आधारभूत सूचना अपलोड न करने वाले 15 विद्यालयों के जिम्मेदारों को पत्र भेजा गया था। इसके बाद भी 11 विद्यालयों ने ही सूचना अपलोड की है। इन सभी 15 विद्यालयों में छात्र संख्या शून्य है। इनकी मान्यता रद्द करने की दिशा में कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। -प्रवीण कुमार तिवारी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed