फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Reached here in eight hours, let it go now

Ambedkar Nagar News: आठ घंटे में यहां पहुंचे हैं, अब तो जाने दीजिए...

Tue, 11 Feb 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 11 Feb 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Reached here in eight hours, let it go now
अंबेडकरनगर। महाकुंभ, बाबा विश्वनाथ और विंध्याचल के बाद भगवान श्रीराम के दर्शन की आस लेकर अयोध्या का रुख कर रहे श्रद्धालुओं के सीमावर्ती इलाकों में रोकने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। अयोध्या में सीमित संख्या में वाहनों के प्रवेश के चलते हाईवे पर श्रद्धालुओं को सात से आठ घंटे इंतजार करना पड़ा। गैर प्रांत की महिलाएं खासा आक्रोशित नजर आईं। अधिकारियों से बीच-बीच में बहस से लेकर मिन्नतों का दौर चलता रहा। बुजुर्गों को बीमारी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम भी नाकाफी साबित हुए। कई प्रांतों के श्रद्धालुओं ने स्वयं भोजन बनाया। प्रशासन की ओर से आधे-आधे घंटे के अंतराल पर 30 से 40 वाहन छोड़कर हालात नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

अयोध्या सीमा पर थाना अहिरौली क्षेत्र के यादवनगर में श्रद्धालुओं के अयोध्या में प्रवेश पर रोक के चलते सुबह आठ बजे से ही वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई थी। देखते ही देखते बिहार, नेपाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड से निकले श्रद्धालुओं की बस, कार, जीप समेत सैकड़ों वाहनों की भीड़ जमा हो गई। बिहार से आए कई लोगों ने अपने समूह के लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए यहीं रसोई जमाई और खाना पकाया। तमाम महिलाएं मौके पर मौजूद एसडीएम भीटी सदानंद सरोज, थाना प्रभारी संजीव कुमार पांडेय के पास पहुंचकर रवाना किए जाने की गुहार लगाई, पर रोक के चलते अधिकारियों के हाथ भी बंधे नजर आए।
विज्ञापन

बिहार की महिलाओं ने अधिकारियों पर अपने पहचान वाले व सिफारिशी लोगों को छोड़े जाने के भी आरोप लगाए। महिलाओं ने बताया आठ घंटे का सफर तय कर जैसे तैसे यहां पहुंचे, अब यहां भी इंतजार करना पड़ रहा है। करीब साढ़े चार घंटे बाद एएसपी विशाल पांडेय ने अयोध्या के कमिश्नर व आईजी से थोड़ी-थोड़ी देर पर वाहनों की अनुमति ली। इसके बाद छोटे-छोटे समूह में श्रद्धालुओं का काफिला अयोध्या के लिए रवाना किया गया। इससे पहले रात में भी बड़ी संख्या में वाहनों को यहां रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

लंदन से आई एनआरआई महिलाओं ने जताई नाराजगी
फोटो- 41
लंदन से तीन बुजुर्ग एनआरआई महिलाएं महाकुंभ में स्नान के लिए निकलीं थीं। इन्होंने प्रयागराज के साथ वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे यादवनगर पहुंची तो इन्हें रोक दिया गया, जिस पर इन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। करीब पांच घंटे के बाद इन्हें अयोध्या के लिए रवाना किया जा सका।

----------



अधिकारियों ने किया भ्रमण
माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ में स्नान व अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए डीएम अविनाश सिंह व एसपी केशव कुमार ने यादव नगर चौराहा, चनहा चौराहा, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे महरुआ, दोस्तपुर, भीटी का भ्रमण किया। डीएम ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को स्वल्पाहार मुहैया कराया जाए। श्रद्धालुओं से व्यवहार ठीक रखें और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें। अयोध्या सीमा से जुड़े सभी बैरियर पर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed