फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   RC will be issued against two thousand vehicle operators

Ambedkar Nagar News: दो हजार वाहन संचालकों के खिलाफ जारी होगी आरसी

Fri, 26 Jul 2024 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
RC will be issued against two thousand vehicle operators
अंबेडकरनगर। रोड टैक्स की लगभग दस करोड़ की राशि दबाए बैठे दो हजार वाहन संचालकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। एआरटीओ कार्यालय ने संबंधित वाहन संचालकों के खिलाफ आरसी जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह में आरसी जारी कर दी जाएगी। यदि इसके बाद भी राशि नहीं जमा की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वाहन संचालकों को एआरटीओ कार्यालय में रोड टैक्स जमा करना होता है। एआरटीओ कार्यालय के अनुसार तीन हजार बड़े वाहन ऐसे हैं जिनके संचालकों द्वारा रोड टैक्स जमा किया जाता है। इसमें एक हजार वाहन संचालक ऐसे हैं जो लगातार नियमित रूप से रोड टैक्स जमा कर रहे हैं लेकिन दो हजार ऐसे वाहन संचालक हैं जिन्होंने रोड टैक्स नहीं जमा किया। इसमें कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने लंबे समय से टैक्स नहीं जमा किया।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय के अनुसार दो हजार वाहन संचालकों द्वारा लगभग दस करोड़ रुपये का रोड टैक्स नहीं जमा किया गया है। ऐसे वाहन संचालकों को कई बार रोड टैक्स जमा करने को लेकर नोटिस जारी किया गया लेकिन कोई गंभीरता वाहन संचालकों ने नहीं दिखाई। अब ऐसे वाहन संचालकों पर एआरटीओ कार्यालय ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर संबंधित वाहन संंचालकों को आरसी जारी करने की तैयारी है। एआरटीओ सत्येंद्र यादव ने कहा कि आरसी जारी करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही आरसी जारी कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed