{"_id":"60b51f788ebc3e8a9c6250d6","slug":"raunak-will-return-to-the-markets-after-a-month-ambedkar-nagar-news-lko5804129154","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद बाजारों में लौटेगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद बाजारों में लौटेगी रौनक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संकट के बीच लगभग एक माह बाद फिर से एक जून से बाजार गुलजार हो जाएंगे। शासन की गाइडलाइन के अनुसार सुबह 7 से शाम 7 बजे तक सभी प्रकार की दुकानें खुल जाएंगी। इसे देखते हुए सोमवार को ही दुकानों व प्रतिष्ठान संचालकों ने जरूरी तैयारियां पूरी कर लीं। साफ-सफाई के साथ ही दुकानों व प्रतिष्ठानों को सैनिटाइज किए जाने का भी कार्य पूर्ण कर लिया गया। मंगलवार से आंशिक कर्फ्यू में छूट मिलने के बाद एक तरफ जहां दुकानदारों के चेहरे पर चमक आ गई, तो वहीं आम नागरिकों ने भी राहत की सांस ली है।
कोरोना संकट के चलते घोषित आंशिक कर्फ्यू के बीच संक्रमण के मामलों में आ रही कमी को देखते हुए एक जून से प्रदेश सरकार ने आंशिक लॉकडाउन में विभिन्न शर्तों के साथ अनलॉक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी घोषणा के बाद सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल एन ने अनलॉक को लेकर जारी दिशा निर्देश में कई प्रकार की छूट दी है। कोरोना संकट के चलते एक माह से अधिक समय से बंद बाजारें एक जून से एक बार फिर से गुलजार हो जाएंगी।
फिर से बाजारों में रौनक लौट आएगी। इसे लेकर संबंधित दुकानदारों में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को दुकान खुलने से पहले कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। विशेष साफ-सफाई के साथ ही दुकानों को सैनिटाइज भी किया। आने वाले उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए दुकान के बाहर न सिर्फ सैनिटाइजर, बल्कि मास्क की भी व्यवस्था किए जाने की तैयारी दुकानदारों ने सोमवार को ही पूरी कर ली है।
विज्ञापन
दुकानदारों ने प्रतिष्ठानों को किया सैनिटाइज
एक जून से खुल रहे बाजारों से दुकानदार उत्साहित हैं। सोमवार को दुकानदारों ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा। जायसवाल मिष्ठान के प्रोपराइटर बलवीर जायसवाल ने कहा कि लगभग एक माह बाद फिर से दुकान खुल रही है, तो इसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं। कोरोना संकट को देखते हुए एक दिन पहले ही विशेष साफ सफाई के साथ ही पूरी दुकान को सैनिटाइज भी किया गया। मंगलवार से दुकान खोले जाने के बीच दुकान के बाहर ही सैनिटाइजर भी रखा जाएगा। इसके अलावा मास्क की भी व्यवस्था रहेगी। वरिष्ठ सराफा व्यवसायी विशु सोनी ने कहा कि दुकान की सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य सोमवार को ही कर लिया गया। कोरोना संकट को देखते हुए दुकान के बाहर सैनिटाइजर रखने के साथ ही मास्क की भी व्यवस्था की जा रही है। इसी प्रकार की तैयारियां सोमवार को जिले के अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिलीं।
बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज व रेस्टोरेंट
जिला प्रशासन ने जारी आदेश में कहा है कि स्कूल, कॉलेज तथा सभी तरह के शिक्षण संस्थान शिक्षण कार्य के लिए बंद रहेंगे। शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्य के लिए विद्यालय जाने की अनुमति होगी। रेस्टोरेंट में बैठकर खाना, पीना व नाश्ता नहीं हो सकेगा। सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी। शॉपिंग मॉल, जिम, सिनेमा व स्विमिंग पूल भी बंद रहेंगे।
खुलेंगे धर्मस्थल व सब्जी मंडी
प्रशासन ने कहा है कि सब्जी मंडी पूर्व की तरह खुलेगी, लेकिन इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। हाईवे के किनारे ढाबा खोलने की अनुमति दे दी गई है। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शेष स्थानों पर धर्मस्थलों के अंदर एक बार में पांच से अधिक श्रद्धालुओं की अनुमति नहीं रहेगी।