{"_id":"612bb8be8ebc3e79cb724dc3","slug":"rapidly-increasing-unemployment-and-crime-in-the-state-ambedkar-nagar-news-lko593297331","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी व अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी व अपराध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बहुजन मुक्ति पार्टी की ओर से रविवार को सिकंदरपुर बाजार में हुई सभा में प्रदेश सरकार की नाकामियां गिनाई गई। कहा गया कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर तेजी से गिर रहा है। रोजगार के लिए युवा भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें रोजगार उपलब्ध नहीं हो रहा है। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता गिरती जा रही है। अपराध में तेजी से वृद्धि हो रही है, आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। किसान विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से संघर्ष कर रहे हैं, उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
सभा से पहले राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा का बरियावन, कुर्कीबाजार व सिकंदरपुर बाजार में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष परवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में आम जनता विभिन्न समस्याओं से त्रस्त हैं, लेकिन सत्ता में बैठे लोग खुद ही अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुड्डू ने कहा कि यात्रा यहां से इल्तिफातगंज जाएंगी। बताया कि जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक एक सभा करने के बाद यात्रा अयोध्या मंडल रवाना हो जाएगी। इस दौरान परवेंद्र प्रताप, लालजी गौतम, विकास सक्सेना, अमर बहादुर आदि मौजूद रहे। (संवाद)