फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rape accused dies in district jail

Ambedkar Nagar News: जिला कारागार में निरुद्ध दुष्कर्म के आरोपी की मौत

Mon, 13 Jul 2026 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Rape accused dies in district jail
अंबेडकरनगर। अहिरौली इलाके में वर्ष 2025 में किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी सीतापुर के सुधाकर की सोमवार को जिला कारागार में हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन की ओर से उच्च अधिकारियों और परिवार के लोगों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

अहिरौली के एक व्यक्ति ने 27 अप्रैल 2025 को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सुधाकर निवासी जवाहर बेहड़ मजरा सिसहिया थाना तंबौर जनपद सीतापुर के विरुद्ध बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छानबीन के दौरान अहिरौली पुलिस ने एक मई 2025 में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बयान के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला था कि सुधाकर गन्ना छिलाई के लिए अंबेडकरनगर आता रहता था। इस दौरान उसका युवती से संबंध हो गया था। गिरफ्तारी के बाद से सुधाकर जेल में ही निरुद्ध था। जेल अधीक्षक शिवमूरत सिंह ने बताया कि सुधाकर की रविवार शाम को तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की शाम करीब चार बजे वह अचानक गश खाकर गिर पड़ा। डॉक्टर ने परीक्षण किया लेकिन कोई हरकत न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में सिर्फ एक भाई ही है जो कि दिव्यांग है। जेल प्रशासन व सीतापुर पुलिस की ओर से ग्राम प्रधान से संपर्क कर पूरे घटनाक्रम की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed