{"_id":"63b077737f07b2594c6a6c2b","slug":"rana-house-topper-in-singing-ambedkar-nagar-news-lko6644353160","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गायन-वादन में राना हाउस अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गायन-वादन में राना हाउस अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के डोयेन इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय गायन-वादन प्रतियोगिता का समापन हुआ। छात्र-छात्राओं ने हारमोनियम, तबला व ढोलक आदि वाद्य यंत्रों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 361 अंकों के साथ राना प्रताप हाउस प्रथम स्थान पर रहा।
दो दिनी प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस, टैगोर, राना तथा अशोका हाउस के कप्तान क्रमश: रित्विजा, आयुषी, अंश व इतिश प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीमों ने हिस्सा लिया। हारमोनियम, तबला व ढोलक आदि वाद्य यंत्रों पर राना प्रताप हाउस की टीम ने 361 अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। टैगोर हाउस 348 अंक के साथ दूसरे व अशोका हाउस की टीम 331 के साथ तीसरे स्थान पर रही।
निर्णायक की भूमिका में रागिनी बाला, प्रतीक श्रीवास्तव व शिवांशु त्रिपाठी रहे। हारमोनियम वादन में रित्विजा, तबला वादन में इतिश प्रताप सिंह प्रथम रहे। गायन में मानसी, आयुषी, साक्षी, अल्फिया जैदी ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रबंधक शिवकुमार तिवारी व उपाध्यक्ष अभ्युदित त्रिपाठी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर डायरेक्टर अभिनव त्रिपाठी, प्रधानाचार्या प्रीती श्रीवास्तव, रागिनी व शुभम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।