फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ram Navami will be celebrated today, continuous Ramayana recitation has begun

Ambedkar Nagar News: आज मनाई जाएगी रामनवमी, शुरू हुए अखंड रामायण पाठ

Sat, 05 Apr 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 05 Apr 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ram Navami will be celebrated today, continuous Ramayana recitation has begun
श्रवण धाम में पूजन करते डीएम अविनाश सिंह व एसपी केशव कुमार।
अंबेडकरनगर। आज रामनवमी का पर्व जिले भर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर श्रीराम जन्म का पूजन विधि विधान से होगा। साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शोभा यात्राएं निकलेंगी। श्रीरामनवमी पर कार्यक्रमों की शृंखला की शुरुआत शुक्रवार से ही हो गई है। श्रवण धाम में जिला प्रशासन की ओर से अखंड रामायण पाठ के कार्यक्रम का शुभारंभ पूरे विधि विधान से हुआ।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह व एसपी केशव कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। इसके बाद पूरे श्रवण धाम क्षेत्र में श्रीरामचरितमानस की चौपाइयां गूंजने लगीं। ढोलक की थाप और हरमोनियम की धुन पर पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। रविवार को श्रीरामचरित मानस पाठ के समापन अवसर पर भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

साथ ही भंडारा भी किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के शहजादपुर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर समेत अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडीएम डाॅ. सदानंद गुप्ता, डीसी मनरेगा विजय कुमार अस्थाना, बीडीओ कटेहरी जगन्नाथ चौधरी, एडीओ पंचायत दिनेश कुमार मिश्र, सचिव अनिल सिंह, पंडित सुनील मिश्रा, ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, चौकी प्रभारी राहुल पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलापुर। तहसील परिसर स्थित मंदिर में एसडीएम सुभाष सिंह ने अपनी पत्नी वीनू वोहरा, तहसीलदार धर्मेंद्र यादव लेखपाल संघ अध्यक्ष विपिन त्रिपाठी अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुनीत कुमार द्विवेदी, महामंत्री नरेंद्र यादव व पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र जेपी सिंह के साथ अखंड रामायण पाठ किया। इस मौके पर तहसील के सभी कर्मचारी व अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही। वहीं ग्राम पंचायत बहिगवा, जोगीपुर, ढोलबजवा में भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन एडीओ पंचायत बृजेश वर्मा के नेतृत्व में किया गया।
जमुनीपुर।
क्षेत्र के लोदीपुर ग्राम सभा में श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ। ग्रामीणों ने संगीतमयी पाठ कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। रविवार को समापन के अवसर पर भंडारा होगा।
जहांगीरगंज।
विकासखंड जहांगीरगंज के राम जानकी मंदिर, दुर्गा मंदिर चांडीपुर कला, कम्हरिया घाट, श्रीलल्लन जी ब्रह्मचारी आश्रम इंदौरपुर घिनहापुर, नगर पंचायत जहांगीरगंज के काली माता मंदिर व जहांगीरगंज मुख्य मार्ग पर यूनियन बैंक के सामने शिव मंदिर पर रामायण पाठ शुरू कराया गया।
जलालपुर।
जलालपुर ब्लाक परिसर में भगवान राम लक्ष्मण और सीता माता के मंदिर में रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। एसडीएम पवन जायसवाल, बीडीओ रामविलास, एडीओ बृजेश तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

बॉक्स




आज निकलेंगी शोभायात्रा

श्रीरामनवमी के अवसर पर हंसवर बाजार से सलेमपुर बाजार तक भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकलेगी। बसखारी के डिवहारे बाबा स्थल से शोभायात्रा निकलेगी व भंडारा होगा। टांडा आलापुर, जलालपुर समेत अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article