{"_id":"61f97db196789223524b4f87","slug":"rally-and-procession-banned-till-11-ambedkar-nagar-news-lko615990889","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 तक रैली और जुलूस पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 तक रैली और जुलूस पर लगी रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब 11 फरवरी तक किसी भी प्रकार की रैली व जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है। हालांकि राजनीतिक दलों को यह राहत जरूर दी है कि जनसभा में लोगों की संख्या 500 से बढ़ाकर एक हजार कर दी है। इंडोर बैठक में भी 500 लोग शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान प्रत्याशी के साथ सुरक्षाकर्मी को छोड़कर अब 20 लोग रह सकेंगे।
विधानसभा चुनाव में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते प्रत्याशी किसी भी प्रकार की बड़ी जनसभा नहीं कर पा रहे हैं। चुनाव आयोग समय-समय पर जरूरी दिशा-निर्देश जारी करता रहता है। इस बीच बीते दिनों चुनाव आयोग के निर्देश पर मंगलवार को एडीएम अशोक कनौजिया ने पत्र जारी कर निर्देशों का पालन करने की अपील की है। कहा गया कि चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों का देखते हुए 11 फरवरी तक किसी भी वाहन व साइकिल रैली, जुलूस पर रोक लगा दी गई है। हालांकि जनसभा के लिए राहत जरूर दी है।
पूर्व में जहां जनसभा में मात्र 500 लोग ही शामिल हो सकते थे, तो वहीं अब इसमें राहत देते हुए संख्या बढ़ाकर एक हजार कर दी है। इंडोर बैठक में भी लोगों की संख्या 300 से बढ़ाकर 500 कर दी है। डोर-टू-डोर संपर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी के साथ सुरक्षाकर्मी को छोड़कर 10 की बजाय 20 लोग शामिल हो सकेंगे। एडीएम ने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि वे चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करें।