फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Raised voice for the interests of minorities

अल्पसंख्यकों के हितों के लिए उठाई आवाज

Wed, 13 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 13 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Raised voice for the interests of minorities
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन करते पीस पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

अल्पसंख्यकों के हितों के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय पर पीस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सभी ने अल्पसंख्यकों को उनका हक न मिलने का आरोप लगाया। कहा कि तमाम कमेटियों का गठन हुआ, लेकिन सत्ता में आई सरकारों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन


इसके चलते ही अल्पसंख्यकों का अहित हो रहा है। जिलाध्यक्ष चुन्नू सलमानी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने अल्पसंख्यकों को उनके हितों व अधिकारों का लाभ दिलाए जाने की पुरजोर मांग की।
विज्ञापन


कहा कि सत्ता में आने वाली सरकारें अल्पसंख्यकों के हितों को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। इसके चलते ही आजादी के सालों बाद अल्पसंख्यकों की हालत बद से बदतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे में अब अल्पसंख्यकों को एकजुट होकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करनी होगी। बाद में पदाधिकारियों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर पार्टी से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed