फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Raise your voice openly against violence

हिंसा के खिलाफ खुलकर बुलंद करें अपनी आवाज

Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Raise your voice openly against violence
अंबेडकरनगर के विकास भवन में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करतीं महिला आयोग सदस्य संगीता तिवारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय विधिक महिला जागरूकता शिविर का आयोजन शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुआ। इस दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण, लैंगिक उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या, मानव तस्करी, भारत में महिलाओं के संपत्ति और भरण पोषण अधिकार, यौन शोषण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं का आह्वान किया कि वह हिंसा के खिलाफ खुलकर अपनी आवाज बुलंद करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने देश की समस्त महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है। महिलाएं शिक्षित व जागरूक होंगी, तभी देश तरक्की के पथ पर अग्रसर हो सकेगा। शिक्षित महिला हमेशा अपने अधिकारों के प्रति सचेत होकर घरेलू हिंसा व अन्य तरह के उत्पीड़न से छुटकारा पा सकेगी।
विज्ञापन

कहा कि सरकार निरंतर नारी सशक्तिकरण, नारी के संरक्षण के प्रति तरह-तरह के कानून बना रही है, और उसका कड़ाई से पालन भी करा रही है। किसी भी प्रकार के हिंसा से शोषित महिला अपने अधिकारों को न्यायालय के माध्यम से न्याय पा सकती है। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रियंका सिंह, जिला प्रोबेसन अधिकारी सुबोध सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed