फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rain wreaked havoc with thunder

आंधी के साथ बारिश ने बरपाया कहर

Tue, 01 Jun 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rain wreaked havoc with thunder
अंबेडकरनगर। अचानक बदले मौसम के बीच मंगलवार को दोपहर आई आंधी और तेज बारिश ने जिले में जमकर कहर बरपाया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के परसन का पूरा गांव में आंधी के चलते धराशायी हुए पेड़ की चपेट में आकर एक आशा बहू व अधेड़ घायल हो गया। महिला को जिला अस्पताल अयोध्या ले जाया गया, जबकि अधेड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, आंधी व बारिश से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जहां आधा दर्जन से अधिक पेड़ गिर गए, तो वहीं एक दर्जन से अधिक टिन शेड उड़ गए। पेड़ व डाल गिरने से जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं बरसात होने से मेंथा किसानों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

सुबह से निकली तेज धूप के बीच दोपहर होते-होते अचानक मौसम बदल गया। बादल उमड़ने घुमड़ने लगे। कुछ ही देर में आंधी के साथ बारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया। लगभग दो घंटे तक आंधी के साथ हुई बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी व बारिश ने इस बीच जिले में जमकर कहर बरपाया।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत परसन का पूरा गांव निवासी आशा बहू मीना देवी (45) अपने घर के बाहर खड़े होकर माधवपुर गांव निवासी रामचंद्र (50) से बात कर रही थी कि इसी बीच आंधी के चलते निकट स्थित आम का पेड़ धराशायी हो गया, जिससे दोनों उसकी चपेट में आ गए। आननफानन में दोनों को बाहर निकाला गया। हालांकि इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मीना को जिला अस्पताल अयोध्या ले जाया गया, जबकि रामचंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं जलालपुर कोतवाली अंतर्गत यादवनगर तिराहे के निकट पेड़ की डाल गिरने से कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन ठप हो गया। इसके अलावा भीटी, आलापुर, टांडा, हजपुरा, कटेहरी, राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज आदि क्षेत्रों में जहां आधा दर्जन से अधिक पेड़ धराशायी हो गए, तो वहीं लगभग एक दर्जन टिन शेड भी उड़ गए।
तार व खंभे क्षतिग्र्रस्त, बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त
मंगलवार दोपहर आई आंधी के बीच हुई बारिश से जिले की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह छिन्न-भिन्न हो गई। पेड़ की डाल गिरने से कहीं तार टूट गया, तो कहीं विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। नतीजा यह रहा कि लगभग डेढ़ लाख की आबादी की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि देर शाम तक शहरी क्षेत्रों में तो विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में देर शाम तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। जिला मुख्यालय पर जर्जर तार टूटने से जहां क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, तो वहीं कटेहरी, जलालपुर, भीटी, केदारनगर, अहिरौली, खेमापुर, इल्तिफातगंज, आलापुर, रसूलपुर, मछलीगांव, सम्मनपुर, सिकंदरपुर, महरुआ, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी जर्जर तार के टूटने व विद्युत खंभे के क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। उधर, अधिशाषी अभियंता विद्युत वीके पटेल ने बताया कि ज्यादातर क्षेत्रों में गड़बड़ी दूर कर देर शाम विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

मेंथा किसानों की बढ़ी चिंता
मंगलवार को दोपहर हुई बारिश ने मेंथा किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल मौजूदा समय में मेंथा फसल लगभग पूरी तरह तैयार हो चुकी है। पेराई का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला था। इस बीच मंगलवार को हुई बारिश से पेराई का कार्य प्रभावित हुआ। भीटी के किसान रामबख्श सिंह ने कहा कि मेंथा फसल पूरी तरह तैयार है। पेराई होनी है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद जब धूप निकली, तो कुछ उम्मीद हुई कि शीघ्र ही पेराई का कार्य प्रारंभ हो सकेगा, लेकिन मंगलवार की बारिश ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। कटेहरी के किसान रामअवतार व जहांगीरगंज के घनश्याम ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बारिश ने उनकी उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है। इस बार मेंथा की बेहतर उपज की उम्मीद थी, लेकिन बारिश ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। यदि शीघ्र ही तेज धूप नहीं निकली, तो इससे उपज को व्यापक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed