{"_id":"6887d36a9bd73db82a02ef7c","slug":"rain-gave-relief-from-heat-but-humidity-increased-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-139420-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बारिश ने गर्मी से दी राहत पर बढ़ गई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बारिश ने गर्मी से दी राहत पर बढ़ गई उमस
Tue, 29 Jul 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
साेमवार को हुई छिटपुट बारिश से भीगी सड़क।
अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार को हुई हल्की-फुल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत तो दी, लेकिन इसके बाद बढ़ी उमस ने पूरे दिन बेचैनी बनाए रखी। ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम कर रहे किसानों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश की मात्रा कम होने से मिट्टी भी ज्यादा गीली नहीं हो सकी।
मौसम ने सुबह से ही राहत भरा रुख दिखाया था। आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चली। लोग उम्मीद कर रहे थे कि अच्छी बारिश होगी, लेकिन दिनभर में सिर्फ कई बार हल्की छींटें ही पड़ीं। सुबह कुछ देर के लिए धूप जरूर निकली, मगर उसका असर ज्यादा नहीं दिखा। दोपहर होते-होते आसमान फिर से बादलों से ढक गया और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह सिलसिला दोपहर से लेकर शाम तक रुक-रुक कर चलता रहा, लेकिन बारिश न तो ज्यादा तेज हुई और न ही देर तक चली। बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आई।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वातावरण में आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे उसम की स्थिति बनी रही। बारिश की हल्की बूंदों से जहां कुछ समय के लिए ठंडक का अहसास हुआ, वहीं बाद में हवा की रफ्तार थमने और नमी बढ़ने से हर कोई परेशान नजर आया। घरों में पंखे और कूलर चलते रहे, फिर भी उमस ने बेचैन किया। बाजारों में दोपहर के समय भीड़ कम रही। लोग जरूरी काम निपटाकर जल्दी लौटते दिखे। ज्यादा आर्द्रता के कारण सिरदर्द, घबराहट और थकान की शिकायतें सामने आईं। चिकित्सकों ने लोगों को दिनभर पर्याप्त पानी पीने, ताजगी बनाए रखने और दोपहर में घर से बाहर कम निकलने की सलाह दी है।