फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Raid in Mahrua regarding Vijay murder case

Ambedkar Nagar News: विजय हत्याकांड को लेकर महरुआ में छापा

Mon, 08 Apr 2024 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Raid in Mahrua regarding Vijay murder case
अंबेडकरनगर। सुल्तानपुर में हुए विजय नारायण हत्याकांड के मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस ने सोमवार को यहां महरुआ में छापा डाला। हालांकि पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी।
विज्ञापन

सुल्तानपुर में चिकित्सक हत्याकांड के सह आरोपी विजय सिंह की जमानत पर छूट कर आने के बाद रविवार रात सुल्तानपुर नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें चिकित्सक के परिजनों के अलावा जिस मुख्य आरोपी अजय सिंह को नामजद किया गया वह अंबेडकरनगर के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव का मूल निवासी है।
विज्ञापन

घटना के बाद देर रात और फिर सोमवार दिन में सुल्तानपुर व महरुआ पुलिस ने संयुक्त रूप से गांव में छापा डाला। यहां गांव में पुलिस को उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से यहां अजय और उसका कोई परिजन नहीं रहता। पुलिस को बताया गया कि वे सब सुल्तानपुर में ही रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एसओ महरुआ विजय सोनी ने बताया कि अजय के खिलाफ यहां कोई केस किसी मामले में नहीं दर्ज है। महरुआ निवासी माफिया अजय सिंह सिपाही से सिलावट मूल निवासी अजय के संबंधों के बारे में पूछने पर बताया कि पुलिस रिकाॅर्ड में ऐसा कोई उल्लेख नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed