फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   raid at Mafia khan mubarak and BSP leader Jurgam's house

माफिया खान मुबारक व बसपा नेता जुरगाम के घर पड़ा छापा

Sat, 03 Sep 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 03 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
raid at Mafia khan mubarak and BSP leader Jurgam's house
raid - फोटो : demo pic

अपराधी छिपे होने की आशंका में कई थानों की पुलिस टीम ने शनिवार को हंसवर थाना क्षेत्र के हरसम्हार गांव में माफिया खान मुबारक व बसपा नेता जुरगाम मेहंदी के घर छापेमारी की। काफी देर तक चली इस छापेमारी में पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी। गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन को सूचना मिली कि हरसम्हार गांव में कुछ अपराधी छिपे हुए हैं।

विज्ञापन


इस पर एएसपी राहुलराज, सीओ सिटी रघवेंद्र मिश्र, सीओ टांडा सुधीर कुमार के नेतृत्व में टांडा कोतवाली, अलीगंज, इब्राहिमपुर, राजेसुल्तानपुर, बसखारी व हंसवर थाना की पुलिस टीम शनिवार शाम पांच बजे के बाद गांव पहुंची और माफिया सरगना खान मुबारक व बसपा नेता जुरगाम मेहंदी के घर पर छापा मारा। महिला पुलिस टीम भी इस दौरान मौजूद रही।
विज्ञापन


पुलिस की घेराबंदी व छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लगभग एक घंटे तक चले अभियान में पुलिस को किसी प्रकार की सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस वहां से लौट गई। बताते चलें कि लंबे समय से खान मुबारक व जुरगाम मेहंदी के बीच विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग छह माह पूर्व खान मुबारक के बड़े भाई माफिया सरगना जफर सुपारी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में मुंबई पुलिस ने जुरगाम को गिरफ्तार भी किया था। बाद में जमानत पर रिहा होकर बीते दिनों ही जुरगाम वापस टांडा पहुंचे थे। गिरफ्तार होने से पहले बसपा नेता पर गोलियों से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला भी हुआ था।


कई दिन तक चले इलाज के बाद बसपा नेता की जान बच सकी थी। लगभग एक पखवारा पूर्व जुरगाम के पुत्र व चालक पर भी हमला हुआ था। इसमें खान मुबारक व उसके गुर्गों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ था। दोनों माफिया के बीच कोई बड़ा विवाद होने के मद्देनजर ही पुलिस को जानकारी मिली थी कि दोनों के घर अपराधी छिपे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed