फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rahul was killed to avenge the insult

अपमान का बदला लेने को की थी राहुल की हत्या

Tue, 22 Feb 2022 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rahul was killed to avenge the insult
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को राहुल हत्याकांड के चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डीजे पर डांस को लेकर राहुल ने उनको बेइज्जत किया था। इसी का बदला लेने के लिए ही उन लोगों ने उसकी हत्या की योजना बनायी। घर से शराब पिलाने के बहाने उसे राइस मिल पर ले गए। वहां मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मीरानपुर सदर अली गांव निवासी राहुल यादव हत्याकांड के सभी चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी बीच मीरानपुर श्मशान घाट के निकट स्थित मंदिर के पास हत्याकांड के आरोपी गोरे उर्फ देवा चौहान, अर्जुन उर्फ रणधीर चौहान, बाली उर्फ बलवंत चौहान व इम्फाल उर्फ इंद्रपाल निवासी कटरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल धारदार हथियार वसूली को भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल किया। बताया कि 17 फरवरी को मीरानपुर सदर अली निवासी नंदलाल चौहान की पुत्री की बरात आयी थी। द्वारपूजा के दौरान सभी डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान उन लोगों को राहुल यादव से विवाद हो गया और उसने उन लोगों की बेइज्जती कर दी। इस पर उन लोगों ने अपने अपमान का बदला लेने के लिए उसे बुलाया। एक राइस मिल पर ले जाया गया। यहां पर हत्या के बाद शव राइस मिल के निकट स्थित झाड़ी में छिपा दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed