फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Questions raised about the justification for joining STF

एसटीएफ के शामिल होने के औचित्य को लेकर खड़े हुए सवाल

Sun, 10 Jan 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Questions raised about the justification for joining STF
अंबेडकरनगर। दोहरे हत्याकांड को लेकर जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में एसटीएफ के शामिल होने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। नागरिकों का कहना है कि जब नतीजा एक जैसा ही सामने आना था, तो फिर एसटीएफ जैसे तेजतर्रार पुलिस कर्मियों की टीम को शामिल किए जाने का औचित्य ही क्या था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसे देखते हुए ही पुलिस की कई कार्ययोजना में अचानक तब्दीली आ गई। नागेंद्र पांडेय की मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद लगा कि मुख्य आरोपी अमित पकड़ में नहीं आया, लेकिन कुछ देर बाद ही यह खबर सामने आ गई कि उसे एसटीएफ ने बेवाना या भीटी थाना क्षेत्र में घेर लिया है। इससे बड़े एनकाउंटर के कयास लगाए जाने लगे। चूंकि नागेंद्र के साथ हुए एनकाउंटर में एसटीएफ शामिल नहीं थी, इसलिए जिस दूसरे एनकाउंटर में एसटीएफ शामिल थी, उसके नतीजे बदलने की चर्चाएं जिले में जोरशोर से सामने आने लगी थीं।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों के अनुसार अरसे बाद एसटीएफ ने जिले के ऐसे किसी प्रकरण में हाथ डाला था, लेकिन इसके बावजूद यह एनकाउंटर भी जनपद में अब तक हुए पुलिस के रटे रटाए व परंपरागत एनकाउंटर जैसे ही निकले। इससे एसटीएफ की कार्य प्रणाली व उसके यहां आने के औचित्य और नतीजों को लेकर बहस का सिलसिला शुरू हो गया है। चर्चा यह भी है कि एनकाउंटर की यह घटना अंत समय में कहीं किसी हस्तक्षेप या दबाव का शिकार तो नहीं हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed