फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Protest of Congressmen by blocking the road, 22 detained

सड़क जाम कर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन, 22 हिरासत में

Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Protest of Congressmen by blocking the road, 22 detained
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट जासूसी कांड को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। फोन टैपिंग कांड व मीडिया संस्थानों पर की जा रही उत्पीड़न की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पटेलनगर तिराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर नाकामी छिपाने को जासूसी करने का आरोप लगाते हुए रास्ता जाम कर धरना भी दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने शांति भंग की आशंका में प्रदर्शनकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 22 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर जाम खत्म कराया। हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं को बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

फोन जासूसी कांड व मीडिया संस्थानों पर हो रही छापेमारी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई करते हुए जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार सच्चाई सामने आने से डरी हुई है। वह न सिर्फ विपक्ष के नेताओं, पत्रकारों के फोन की जासूसी कर रही है, बल्कि बेबाकी से खबर दिखाने वाले मीडिया संस्थानों व पत्रकारों का भी उत्पीड़न व दमन करने में जुटी है। केंद्र सरकार के इस तानाशाही रवैए को कांग्रेसी कार्यकर्ता कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार विकास के मामले में पूरी तरह फेल साबित हुई है।
विज्ञापन

जिला महासचिव अमित जायसवाल, प्रदेश सचिव नेसार इलाही, प्रदेश सचिव मोहम्मद अनीस खान, जिला प्रवक्ता अवधेश मिश्र उर्फ बब्लू ने कहा कि सरकार निजता के अधिकार पर हमला करने से भी नहीं चूक रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पटेलनगर तिराहे पर रास्ता जाम कर सरकार विरोध नारेबाजी भी की। इससे पूरे इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या से शहरवासियों को परेशान होना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने कांग्रेस पदाधिकारियों समेत 22 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज कर रास्ता जाम खत्म कराया। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं को बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed