फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   protest

प्रसपा नेताओं को किया नजरबंद, टोल प्लाजा का घेराव रोका

Sun, 27 Dec 2020 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
protest
फोटो-21, अंबेडकरनगर के जलालपुर में प्रसपा कार्यकर्ताओं को पद यात्रा करने से रोकती पुलिस - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कृषि कानून के विरोध में राष्ट्रीय आह्वान पर अमड़ी टोल प्लाजा के घेराव को लेकर रविवार दोपहर तक पुलिस व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। जिला मुख्यालय पर जहां अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात ही पार्टी के प्रदेश महासचिव व जिलाध्यक्ष को उनके आवास से उठाकर एक होटल में नजरबंद कर दिया, वहीं रफीगंज में टोल प्लाजा की तरफ कूच कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया और पदाधिकारियों को थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कृषि कानून का जोरदार विरोध करने की घोषणा की थी। इसके तहत रविवार को अकबरपुर-आजमगढ़ मार्ग स्थित अमड़ी टोल प्लोजा का घेराव किया जाना तय था। टोल प्लाजा का घेराव रोकने को लेकर पुलिस-प्रशासन एक दिन पहले से ही सक्रिय हो गया था। घेराव रोकने के लिए शनिवार देर रात ही अकबरपुर कोतवाल अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पार्टी महासचिव डॉ. एमपी यादव व जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव को उनके आवास से उठा लिया। इसके बाद अकबरपुर नगर एक प्रतिष्ठित होटल में नजरबंद कर दिया। साथ ही होटल के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई। इसके साथ ही पार्टी कार्यालय के बाहर भी पुलिस टीम की तैनाती कर दी गई। टोल प्लाजा जाने वाले मार्ग पर भी जगह-जगह अलग-अलग थानों की फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

उधर, जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रदेश महासचिव सै. मकसूद अशरफ, प्रदेश सचिव हम्माद अशरफ, यासिर हयात, परवेज कमाल व नफीस खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता रफीगंज से अमड़ी टोल प्लोजा की तरफ बढ़ने लगे। रफीगंज चौराहे पर ही पहले से मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। सभी पदाधिकारियों को बाद में पुलिस थाने लेकर चली गई। इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed