{"_id":"5fa5940f8ebc3e9b946f5b62","slug":"protest-ambedkar-nagar-news-lko5489819181","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट रेट पर बिजली की मांग को लेकर धरने पर डटे रहे बुनकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट रेट पर बिजली की मांग को लेकर धरने पर डटे रहे बुनकर
फोटो 16, अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बुनकर।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
Link Copied
अंबेडकरनगर। फ्लैट रेट पर बिजली उपलब्ध कराने व बुनकरों की समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के तत्वावधान में बुनकरों का कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। कहा गया कि सरकार पूर्व में इस संबंध में किए गए वादे को पूरा नहीं कर रही है। इसके चलते पहले से ही विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे बुनकरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी ने कहा कि 3 सितंबर, 2020 को बुनकरों के साथ हुए समझौते में प्रदेश सरकार ने वादा किया था कि एक अक्तूबर से फ्लैट रेट पर बिजली योजना शुरू कर दी जाएगी। एक माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक योजना को लागू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि योजना के लागू न होने से बुनकरों को मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि बुनकरों की जिस प्रकार से उपेक्षा की जा रही है, वह निंदनीय है। उपेक्षा का ही नतीजा है कि एक-एक कर पॉवरलूम बंद होते जा रहे हैं। इस दौरान मुशील आलम, अल्ताफ हुसैन, फिरोज अहमद, नदीम, मोहम्मद सद्दाम, अशरफ, मोहम्मद अतहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।