फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Procession of alum, coffin and duldul came out in Lorpur

लोरपुर में निकला अलम, ताबूत व दुलदुल का जुलूस

Mon, 05 Sep 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Procession of alum, coffin and duldul came out in Lorpur
अंबेडकरनगर के लोरपुर में निकले जुलूस में नौहाख्वानी करते अंजमुन के सदस्य। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। या हुसैन की सदाओं के बीच रविवार को अकबरपुर तहसील क्षेत्र के लोरपुर में अलम, ताबूत व दुलदुल का जुलूस निकला। इसमें अंजुमन के सदस्यों ने जहां नौहाख्वानी व सीनाजनी की तो वहीं उलमा ने कर्बला के शहीदों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस बीच अकबरपुर नगर स्थित शाही इमामबारगाह में मजलिस का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

अंजुमन अब्बासिया के तत्वावधान में लोरपुर में निकले जुलूस की शुरुआत मौलाना शारिब अब्बास की मजलिस से हुई। मौलाना शारिब ने कहा कि इस्लाम जिंदा होता है, हर कर्बला के बाद। जब तक कर्बला की शहादत बयां होती रहेगी, इस्लाम जिंदा रहेगा। कहा कि अल्लाह ने यह वादा किया है कि कयामत तक इस्लाम बाकी रहेगा।
विज्ञापन

कर्बला में इमाम हुसैन ने अपने साथियों की शहादत देकर इस्लाम को जहां कयामत तक के लिए जिंदा कर दिया, तो वहीं इंसानियत को भी बचा लिया। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इमाम हुसैन के बताए आदर्शों पर चलकर समाज व देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इस बीच उन्होंने कर्बला के शहीदों पर प्रकाश डालकर माहौल को भावुक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समिति से जुड़े मौलाना फैजी ने कहा कि अजाखाने अबूतालिब से निकला अलम, ताबूत व दुलदुल का जुलूस मेहंदिया से होता हुआ कर्बला पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस के दौरान अंजुमन गुंचे अकबरिया अकबरपुर, अंजुमन अब्बासिया सुल्तानप्ुर, अंजुमन हुसैनिया रजिस्टर्ड लोरपुर, अंजुमन अब्बासिया लोरपुर, अंजुमन मासूमिया लोरपुर के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की।

कार्यक्रम का संचालन शजर अब्बास ने किया। इस मौके पर इरफान, इरशाद, अहमद मेहंदी आदि मौजूद रहे। उधर, अकबरपुर नगर स्थित शाही इमामबारगाह में शनिवार देर शाम मजलिस का आयोजन हुआ। मौलाना सै. मोहम्मद अब्बास ने कर्बला के शहीदों पर प्रकाश डालकर माहौल को भावुक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed