फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Printing press and flax machine operators bat

प्रिंटिंग प्रेस व फ्लैक्स मशीन संचालकों की बल्ले-बल्ले

Fri, 05 Mar 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Printing press and flax machine operators bat
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव में आरक्षण सूची जारी होते ही प्रिंटिंग प्रेस व फ्लैक्स मशीनों के संचालकों की बल्ले-बल्ले हो गई है। तेजी से आ रहे प्रिंटिंग के कार्यों के चलते ऐसे संचालकों के चेहरे खिल उठे हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रिंटिंग व फ्लैक्स मशीन संचालकों के आफिस पर दावेदारों का जमावड़ा होना प्रारंभ हो गया है। आने वाले दिनों में महाशिवरात्रि, होली व शबेबरात पर्व से पहले दीवारों पर बधाई के पोस्टर चिपक जाएं और गांव में जगह-जगह शुभकामनाएं देते फ्लैक्स बोर्ड व बैनर टंग जाएं, इसे लेकर दावेदारों में होड़ मची है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में बीते मंगलवार की देर शाम जब आरक्षण सूची जारी हुई, तो जिले की 902 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के अलावा जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुके दावेदार सक्रिय हो उठे। अभी अंतिम सूची जारी नहीं हुई है, लेकिन इसके बाद भी गांव की सरकार बनाने से लेकर अन्य पदों पर दावेदारी के लिए जुटे दावेदारों में बैनर, पोस्ट, फ्लैक्स बोर्ड बनवाने की होड़ मच गई है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहे के निकट फ्लैक्स मशीन संचालक विकास वर्मा उर्फ सप्पू ने कहा कि जब से आरक्षण सूची जारी हुई है, तब से फ्लैक्स बोर्ड बनवाने वालों की भीड़ उमड़ने लगी है। ज्यादातर प्रत्याशियों को महाशिवरात्रि पर्व से पहले ही बोर्ड चाहिए, इसके लिए कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। शहजादपुर स्थित प्रिंटिंग प्रेस के संचालक आदर्श ने बताया कि बड़ी संख्या में पोस्टर व बैनर के ऑर्डर आए हैं। ऐसे में दिन-रात काम करना पड़ रहा है। उधर जिला मुख्यालय के अलावा टांडा, जलालपुर, बसखारी समेत अन्य क्षेत्रों में स्थित प्रिंटिंग प्रेस व फ्लैक्स मशीन संचालकों के कार्यालयों पर भी लगभग पूरे दिन दावेदारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed