फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Prince's mother expressed suspicion of murder in his death case

Ambedkar Nagar News: प्रिंस की मौत के मामले में मां ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 23 Mar 2025 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Prince's mother expressed suspicion of murder in his death case
अंबेडकरनगर। अहिरौली क्षेत्र में बीते बुधवार की सुबह एक युवक का शव रस्सी के फंदे के सहारे यूकेलिप्टिस के पेड़ से लटकता मिला था। मामले में शनिवार को मृतका की मां ने हत्या किए जाने की व 35 हजार रुपये नकद गायब होने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगहरा गांव में बुधवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर लगे यूकेलिप्टिस के पेड़ पर प्रिंस पाठक (20) का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला था। मामले में मृतक की मां रीना पाठक ने पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि 18 मार्च को उसके पति प्रेमचंद पाठक ने शराब के नशे में मारपीट की थी। इस पर प्रिंस ने बीच बचाव किया था। मौका पाकर रीना अपनी छोटी बेटी के साथ घर से निकल गई थी। अपने भाई को बुलाकर महिला मायके गोसाईगंज बाजार चली आई थी।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक अगली सुबह पति ने फोन कर प्रिंस के फंदे से लटके होने की सूचना पर वह मौके पर पहुंची थी। महिला का आरोप है कि बुधवार रात करीब पौने 12 बजे उसकी प्रिंस से फोन पर बात हुई थी, जिसमें वह काफी सहमा हुआ था। इसके बाद उसका शव लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के मुताबिक घर से 35 हजार रुपये भी गायब हैं। आरोप है कि हत्या कर शव लटकाया गया है। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed