फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Prime Minister's birthday celebrated at party office

पार्टी कार्यालय पर मना प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Fri, 17 Sep 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's birthday celebrated at party office
अंबेडकरनगर के भाजपा जिला कार्यालय पर किसानों को सम्मानित करते भाजपा जिलाध्यक्ष। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का 71 वां जन्मदिन जिला कार्यालय अटल भवन पर मनाया। किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम किसान जवान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर एवं संचालन किसान मोर्चा महामंत्री अमित गिरी ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रमापति मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का सभी गरीब व किसान खुशहाल है। सरकार ने किसानों का आय दोगुनी करने का जो वादा किया था, वह पूरा हो रहा है। मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार अंतोदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना साकार कर रही है। इसका नेतृत्व यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री गोपाल शरण सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहें। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला महामंत्री दिलीप पटेल ने भी विचार व्यक्त किया। वीरेंद्र सिंह, सत नारायण पाठक, राजेंद्र तिवारी, खुनखुन, लालजी, अमित गिरी, अमित पांडेय व राजमणि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed