{"_id":"670c1c4b442a1f4f9f03d9d4","slug":"president-representative-and-history-sheeter-arrested-granted-bail-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122771-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अध्यक्ष प्रतिनिधि व हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अध्यक्ष प्रतिनिधि व हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, मिली जमानत
Mon, 14 Oct 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
जहांगीरगंज थाने में बने लॉकअप में बंद ईओ की पिटाई करने के आरोपी।
अंबेडकरनगर। नगर पंचायत जहांगीरगंज के कार्यालय में अधिशासी अधिकारी की पिटाई करने के आरोपी अध्यक्ष प्रतिनिधि और उसके सहयोगी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इस गंभीर मामले में पुलिस की रहमदिली के चलते दोनों आरोपियों को फौरन जमानत मिल गई। इसे पुलिस की नाकामी मानते हुए सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। मामले में अब सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने की तैयारी है।
नगर पंचायत जहांगीरगंज के अधिशासी अधिकारी विनय द्विवेदी की शुक्रवार को कार्यालय में पिटाई कर दी गई थी। आरोप नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुनील मौर्य व उसके साथी सिंहपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर शनि सिंह पर था। ईओ की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार रात को ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार दोपहर बाद चिकित्सीय परीक्षण कराकर दोनों को जनपद न्यायालय में पेश किया गया, जहां दोनों को जमानत मिल गई।
यह खबर तेजी से सोशल मीडिया पर फैली कि एक अधिकारी को पीटने वाले हिस्ट्रीशीटर और अध्यक्ष प्रतिनिधि को तुरंत जमानत मिल गई। इससे पुलिस की खासी किरकिरी होने लगी। इस बीच इस पूरे मामले को सीएम के संज्ञान में लाने का निर्णय हुआ है। ब्राह्मण समाज के कुछ लोग सोमवार को अकबरपुर में बैठक कर सामूहिक पत्र सीएम और मुख्य सचिव समेत डीजीपी को भेजेंगे।