{"_id":"68d6f45ff699d9cda7004669","slug":"prerna-canteens-will-be-opened-in-52-secondary-schools-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-142775-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 52 माध्यमिक विद्यालयों में खुलेंगी प्रेरणा कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 52 माध्यमिक विद्यालयों में खुलेंगी प्रेरणा कैंटीन
Sat, 27 Sep 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समूह की महिलाओंं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से जल्द ही 52 माध्यमिक विद्यालयों में प्रेरणा कैंटीन का संचालन शुरू किया जाएगा।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत करीब एक माह पहले डीएम अनुपम शुक्ल ने महिला स्वयं सहायता समूह से संचालित प्रेरणा कैंटीन का विस्तार करते हुए विद्यालयों में भी स्थापित कराने की योजना बनाई थी। अब शिक्षा विभाग और एनआरएलएम के प्रयास से 52 विद्यालयों में प्रेरणा कैंटीन खुलने का रास्ता साफ हो गया। विभाग की ओर से ऐसे विद्यालयों का चयन कर इसके लिए जगह भी दे दी गई है।
कैंटीन के संचालन से छात्रों व कर्मचारियों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार मिल सकेगा। इसके साथ ही महिला समूहों को भी आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। विभाग की ओर से शारदीय नवरात्र और मिशन शक्ति के तहत दो अक्तूबर गांधी जयंती से कराने की तैयारी है। हालांकि, अभी आला अधिकारियों की सहमति का इंतजार है। डीसी स्वत: रोजगार सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालयों का चयन हो गया है। उम्मीद है कि दो अक्तूबर को प्रेरणा कैंटीन शुरू हो जाएंगी।
कार्यशाला में दिया जाएगा प्रशिक्षण
प्रेरणा कैंटीन के लिए चयनित समूह की महिलाओं की कार्यशाला का आयोजन शनिवार को विकास भवन में किया जाएगा, जिसमें उन्हें एफएसएसएआई का लाइसेंस, जीएसटी लाइसेंस कैसे मिलेगा, इस पर उन्हें जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कार्यशाला में पोषणयुक्त रेसिपी बनाने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। विद्यालयों की अपेक्षा पर भी चर्चा की जाएगी।