फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Preparations to appoint an administrator for Kichhauchha Nagar Panchayat

Ambedkar Nagar News: नपं किछौछा के लिए प्रशासक बैठाने की तैयारी

Wed, 19 Nov 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 19 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Preparations to appoint an administrator for Kichhauchha Nagar Panchayat
अंबेडकरनगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौरा चेयरमैन का चुनाव निरस्त होने के कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए एडीएम न्यायिक /प्रभारी अधिकारी निकाय रंजीत सिंह ने अपर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार का नाम प्रस्तावित करते हुए पत्रावली डीएम अनुपम शुक्ला के समक्ष प्रस्तुत कर दी है। अब डीएम नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। उधर, दूसरी ओर मंगलवार को चेयरमैन ओमकार गुप्ता की ओर से कोर्ट के आदेश के विरुद्ध उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है, जिसकी प्रतिलिपि जिला प्रशासन को भी भेजी गई है। कोर्ट का अग्रिम आदेश न आने तक डीएम की ओर से नियुक्त किए गए प्रशासक ही कामकाज संभालेंगे। बता दें कि नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा से चेयरमैन प्रत्याशी रहे गुरु प्रसाद की ओर से दाखिल की गई चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम परविंद कुमार ने बीते शनिवार को चुनाव निरस्त करने का फैसला सुनाया था। एडीएम रंजीत सिंह ने बताया कि प्रशासक नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed