फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Preparations for the election of president and block chief intensified

जिपं अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारियां तेज

Tue, 01 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the election of president and block chief intensified
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष और नौ ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा नेताओं ने दो बीडीसी सदस्यों को पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि दोनों चुनाव में सभी पद पर सपा प्रत्याशियों की एकतरफा जीत होगी। कहा कि बीडीसी और डीडीसी पद पर सपा के ही कार्यकर्ताओं की सर्वाधिक जीत हुई है जिसका लाभ जिपं अध्यक्ष और प्रमुख पद के चुनाव में मिलेगा।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर मंगलवार को सपा की जिला स्तरीय प्रत्याशी चयन समिति की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार ब्लॉक में आम सहमति के आधार पर नाम तय किए गए। अकबरपुर ब्लॉक के लिए नाम पहले ही घोषित हो चुका है। चार अन्य ब्लॉक और जिपं अध्यक्ष के लिए जल्द ही फिर से बैठक का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जलालपुर के दो बीडीसी सदस्यों राकेश और मीरा को पार्टी में शामिल कराते हुए जिलाध्यक्ष राम शकल यादव ने कहा कि पार्टी सभी ब्लॉक प्रमुख और जिपं अध्यक्ष सीट पर जीत तय करेगी। इसके लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जुट गया है। पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा और पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी ने कहा कि सपा के पास बहुमत भी है और जनमत भी है। भाजपा और बसपा दोनों जिले में अंदरूनी कलह से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा पूरी एकजुटता से पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी सीट जीतने के लिए काम कर रही है। बीजेपी के कुशासन से ऊबे वे बीडीसी और डीडीसी सदस्य भी सपा को वोट देंगे, जो इन्हें सबक सिखाना चाहते हैं। एमएलसी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव और पूर्व सांसद त्रिभुवन दत ने कहा कि बसपा का वजूद तेजी से खत्म हो रहा जबकि बीजेपी को उसके किये की सजा मिल रही है।

पंचायत चुनाव के परिणाम इसके गवाह है। सपा सभी 9 ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत तय करेगी। बैठक में पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा और अतहर खां, पूर्व विधायक कुंवर अरुण, जिला महासचिव मुजीब हम्द सोनू समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed