फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   power Substation lock, JE and SSO hostages

उपकेंद्र में ताला जड़ा, जेई और एसएसओ को बंधक बनाया

Sat, 23 Jan 2016 10:12 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
power Substation lock, JE and SSO hostages

शनिवार सुबह दस बजे रफीगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े भियांव, दौलताबाद, चितईपट्टी, हैदराबाद सहित कई अन्य गांवों के ग्रामीणों ने रफीगंज विद्युत उपकेंद्र के समक्ष पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उपकेंद्र के मुख्य गेट पर ताला बंद करते हुए कार्यालय में बैठे जेई व एसएसओ को कमरे में ही बंद कर दिया।

विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों व कर्मचारियों पर उपभोक्ता हित को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। कहा कि लंबे समय से उपभोक्ता बदतर विद्युत आपूर्ति के दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का साथ देने पहुंचे कांग्रेस नेता सुनील सिंह व अबूसहमा ने कहा कि लंबे समय से रोस्टर में बदलाव की मांग की जा रही है। जो रोस्टर है, उसके अनुसार सुबह नौ से दोपहर दो बजे व रात्रि नौ बजे से रात्रि दो बजे तक है, जबकि इसे बदलकर सुबह छह बजे से पूर्वाह्न 11 बजे व सायं छह से रात्रि 11 बजे तक की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है, अब तक इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगों का निस्तारण नहीं होता तब तक घेराव जारी रहेगा।

वहीं अफसरों को बंधक बनाने की सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे एसओ जलालपुर ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में नायब तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने ग्रामीणों से मुलाकात कर जल्द ही आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।


इसके बाद ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन दोपहर 12 बजे खत्म हुआ। इस दौरान राजपति सिंह, राधेश्याम यादव, राजेंद्रप्रसाद, महेंद्र सिंह, नंदलाल चौधरी, बैजनाथ आजाद, धर्मेंद्र कुमार, राशिद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed