{"_id":"66e4795720fc94ac2908fa9b","slug":"power-failure-in-vikas-bhawan-work-affected-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-121159-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विकास भवन में बिजली गुल, कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विकास भवन में बिजली गुल, कामकाज प्रभावित
विज्ञापन
विकास भवन में खराब पड़ा ट्रांसफाॅर्मर - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विकासभवन का ट्रांसफाॅर्मर जलने से शुक्रवार को पूरे दिन बिजली नहीं मिल सकी। कुछ कार्यालयों में तो जैसे-तैसे इन्वर्टर के सहारे काम किया गया, वहीं कई कार्यालय में इन्वर्टर डिस्चार्ज हो जाने से कामकाज प्रभावित रहा। बीते कई दिनों से यहां पानी के फुंके मोटर को भी ठीक नहीं किया जा सका है, जिससे पानी का संकट भी बना हुआ है।
जिले में आम लोगों को तो दूर सरकारी कार्यालयों तक को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। विकासभवन में एक दिन पहले बृहस्पतिवार को यहां लगे ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। जिससे कुछ देर के लिए आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। अभियंताओं व कर्मचारियों की टीम ने यहां पहुंचकर गड़बड़ी दूर कर दी थी। शुक्रवार सुबह दस बजे करीब जैसे ही विकासभवन में कामकाज शुरू हुआ ट्रांसफॉर्मर फिर जवाब दे गया।
इससे विकासभवन के भूतल व पहले तल पर स्थित लगभग दो दर्जन कार्यालयों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिन कार्यालयों में इन्वर्टर की व्यवस्थ्या थी वहां तो कामकाज जैसे-तैसे चलता रहा। अन्य कार्यालयों में बल्ब और पंखे तक नहीं चल सके। जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम विकास भवन पहुंची तो ट्रांसफाॅर्मर के फुंकने की बात सामने आई। विकासभवन में ट्रांसफाॅर्मर बदलने में कर्मचारियों ने शाम कर दी। इस बीच अलग-अलग कार्यालयों में कई तरह के कार्यों पर सीधा असर पड़ा। शाम चार बजे के बाद विकासभवन की बिजली आपूर्ति तब बहाल हुई जब कर्मचारियों के अवकाश का समय हो चुका था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
कई दिनों से पानी की किल्ल्त
विकासभवन में पानी के लिए लगा मोटर कई दिन से जला पड़ा है। यहां पिछले कई दिन से पानी का भी संकट चला आ रहा है। हाथ मुंह धोने से लेकर शौचालयों तक का प्रयोग करने के लिए पानी नहीं है। यहां लगा आरओ सिस्टम भी टंकी का मोटर जल जाने से ठप पड़ा है।
बहाल हुई बिजली आपूर्ति
विकास भवन का ट्रांसफाॅर्मर जल गया था, उसे बदलवा दिया गया है। बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। -सतीश कुमार, अवर अभियंता बिजली