{"_id":"6515bf7b7d6f370eb3071dc7","slug":"power-crisis-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-3954-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आज से 15 हजार आबादी पांच दिन झेलेगी बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आज से 15 हजार आबादी पांच दिन झेलेगी बिजली संकट
Thu, 28 Sep 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मरैला उपकेंद्र क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी को शुक्रवार से पांच दिन तक बिजली संकट झेलना पड़ेगा। उन्हें प्रतिदिन सात घंटे बिजली नहीं मिल सकेगी। यह परेशानी बिजली के जर्जर तारों व खंभों को बदलने से होगी।
बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए पावर काॅर्पोरेशन मरैला उपकेंद्र के गौहन्ना फीडर क्षेत्र में जर्जर हो चुके तारों व खंभों को शुक्रवार से बदलने का जा रहा है। अभियंताओं के अनुसार तारों व खंभों को बदलने का काम तीन अक्तूबर तक चलेगा। इस अवधि में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कार्य कराया जाएगा।
तार व खंभे बदलने के दारान फीडर क्षेत्र की लगभग 15 हजार की आबादी की बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। एसडीओ प्रमोद सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए पांच दिन तक काम चलेगा। इससे लोगों को असुविधा हो सकती है। उन्हें बिजली कटाैती से पहले जरूरी काम निपटाने होंगे।