{"_id":"5d7bd7078ebc3e01702d0912","slug":"posts-of-womens-docters-full-fill-in-disstic-hospital-ambedkar-nagar-news-lko481374855","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी, जिला अस्पताल में दूर होगी चिकित्सकों की कमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी, जिला अस्पताल में दूर होगी चिकित्सकों की कमीं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में न सिर्फ दो महिला चिकित्सक, बल्कि एक एनेस्थीसिया के डॉक्टर की तैनाती की उम्मीद बढ़ गई है। यह उम्मीद संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसके रावत के तीन दिवसीय दौरे के चलते बनी है। उन्होंने लंबे समय से चली आ रही कमी के बीच इन चिकित्सकों की तैनाती का आश्वासन दिया है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला अस्पताल के साथ ही पीएचसी जमुनीपुर व भियांव का जायजा भी लिया। समुचित साफ-सफाई न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी भी जताई।
गौरतलब है कि जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक के चार पद सृजित हैं। मात्र दो पर ही तैनाती है। इसके अलावा मात्र एक एनेस्थीसिया चिकित्सक हैं। इनकी संख्या दो किए जाने व रिक्त चल रहे महिला चिकित्सकों के पद पर तैनाती किए जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। महिला चिकित्सकों व एनेस्थीसिया के चिकित्सक की कमीं के चलते अक्सर मरीजों के समक्ष विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उत्पन्न हो रही हैं। इस बीच संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसके रावत के जनपद दौरे से रिक्त चल रहे पदों पर तैनाती की उम्मीद बढ़ गई है। गौरतलब है कि इन दिनों चल रहे संचारी रोग नियंत्रण के लिए चल रहे अभियान की समीक्षा करने के लिए गत बुधवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसके रावत जिले के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे।
अभियान की समीक्षा के बीच शुक्रवार को अंतिम दिन उन्होंने जिला अस्पताल का जायजा लिया। सुचारु साफ सफाई न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और इस पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने शीघ्र ही रिक्त चल रहे महिला चिकित्सक के पद पर तैनाती किए जाने जाने व एनेस्थीसिया के पद पर एक अतिरिक्त चिकित्सक की तैनाती किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद संयुक्त निदेशक ने पीएचसी जमुनीपुर व भियांव का जायजा लिया। भियांव में नए भवन में पौधरोपण कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
साथ ही पुराने भवन की मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया। दोनों पीएचसी में साफ सफाई और बेहतर किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मरीजों को समुचित स्वास्थ्य लाभ मिले और उन्हें स्वास्थ्य योजनाओं का समुचित लाभ मिले, इसे लेकर ठोस कदम उठाए जाने का निर्देश दिया।