{"_id":"63f0cdce72adfacb3d0bffcd","slug":"portal-complaints-should-also-be-effectively-resolved-ambedkar-nagar-news-c-13-1-92926-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: पोर्टल की शिकायतों का भी हो प्रभावी निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: पोर्टल की शिकायतों का भी हो प्रभावी निस्तारण
Sat, 18 Feb 2023 06:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो। ये निर्देश एडीएम सदानंद गुप्त ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग का आईजीआरएस पोर्टल पर डिफाल्टर संदर्भ नहीं रहना चाहिए। यह भी देखा जाए कि कोई भी संदर्भ डिफाल्टर न होने पाए। विभाग की तरफ से जो भी आख्या अपलोड हो वह स्पष्ट एवं पठनीय हो।
एडीएम ने बाद में एक परिवार एक पहचान फैमिली आईडी की कार्यशाला को संबोधित किया। कहा कि इससे तेजी से लोगों को जोड़ा जाए। बैठकों में डीडीओ वीरेंद्र सिंह, पीडी राकेश प्रसाद के अलावा सभी एसडीएम, बीडीओ और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।