{"_id":"5c718050bdec2254606a7924","slug":"pooja-and-amit-passed-pcs-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा और अमित ने पीसीएस अफसर बन बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा और अमित ने पीसीएस अफसर बन बढ़ाया जिले का मान
Sat, 23 Feb 2019 10:48 PM IST
रवि प्रकाश
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Published by: रवि प्रकाश
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। यूपी पीसीएस 2016 के परीक्षा परिणाम ने जिले के दो और मेधावियों के घर खुशी का माहौल माहौल ला दिया। जलालपुर तहसील क्षेत्र के मधूपुर निवासिनी किसान की बेटी पूजा पाठक ने प्रोबेशन अधिकारी बनकर अपनी मेधा का लोहा मनवाया, वहीं अकबरपुर नगर के महानगर कॉलोनी निवासी अमित यादव को नायब तहसीलदार बनने की सफलता मिली है।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार देरशाम यूपी पीसीएस 2016 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो भियांव विकास खंड की मधुपुर निवासिनी पूजा पाठक पुत्री देवीप्रसाद पाठक के घर खुशी का माहौल छा गया। पूजा ने उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा 2016 उत्तीर्ण कर प्रोबेशन अधिकारी पद पर चयनित होने की सफलता हासिल की है।
किसान पिता की यह बेटी इसके पहले समीक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। 2015 में राजस्व निरीक्षक परीक्षा उत्तीर्ण कर राजस्व निरीक्षक बनने की सफलता हासिल की थी। इसी वर्ष उन्होंने जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका पद पर चयनित हुई थीं। यूपी बोर्ड से इंटरमीडियट तक की पढ़ाई करने वाली पूजा ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय से बीएससी पास किया।
विज्ञापन
वहीं अकबरपुर नगर के महानगर कालोनी निवासी अमित यादव पुत्र लालचन्द्र यादव ने पीसीएस की परीक्षा पास कर नायब तहसीलदार बनने की सफलता हासिल की है। अकबरपुर नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल से मैट्रिक पास करने के बाद अमित ने इंटरमीडिएट की शिक्षा लखनऊ के सीएमएस गोमतीनगर से ग्रहण की। बीटेक की पढ़ाई आईआईटी बीएचयू वाराणसी से की। इसके बाद उन्होंने एनटीपीसी में दो वर्ष तक अपनी सेवा दी। उन्होंने नौकरी छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी और सफलता पाई।
उधर जिला उद्योग महाप्रबंधक स्वप्निल कुमार ने भी पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उन्हें एसडीएम बनने की सफलता मिली है। वहीं जिले में तैनात वाणिज्यकर अधिकारी कुलदीप सिंह को पीसीएस उत्तीर्ण करने की सफलता प्राप्त की है। कौशांबी जनपद के मूल निवासी कुलदीप ने बताया कि वे पिछले तीन वर्ष से प्रयासरत हैं।