फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police team reached to settle dispute attacked, constable injured

विवाद निपटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, सिपाही जख्मी

Wed, 06 Apr 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police team reached to settle dispute attacked, constable injured
अंबेडकरनगर के मंगुराडिला में ग्रामीणों के पथराव के बाद क्षतिग्रस्त पुलिस जीप-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मंगुराडिला गांव में झाड़फूंक को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर पथराव करने के साथ पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी गई। पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल भी हो गया। बाद में कई थानों की पुलिस टीम गांव पहुंची और कई स्थानों पर छापा मारा। तीन आरोपियों को पुलिस टीम ने मौके से दबोच लिया। बाद में घायल पुलिसकर्मी की तहरीर पर जलालपुर कोतवाली में 7 नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगुराडिला गांव में मंगलवार रात जमकर बवाल हुआ। बताया जाता है कि गांव निवासी गरिमा पुत्री भारत ने रात करीब 11 बजे डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी कि झाड़फूंक को लेकर कुछ लोग विवाद कर रहे हैं, और धमकी दे रहे हैं। सूचना मिलने पर डायल 112 के सिपाही प्रवेश कुमार सहित अन्य टीम मौके पर पहुंची। विवाद कर रहे लोगों को पुलिसकर्मियों ने बुलाकर पूछताछ करने की कोशिश की। आरोप है कि विवाद कर रहे लोग पुलिस टीम पर ही हमलावर हो गए। ईंट-पत्थर से हमला शुरू कर दिया गया। इससे मौके पर भगदड़ मच गयी।
विज्ञापन

हमलावरों का दुस्साहस इतना कि पुलिसकर्मियों को भी नही बख्शा। एक पुलिसकर्मी की पिटाई करते हुए उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से समूचे गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना जलालपुर कोतवाली पुलिस टीम को दी। थोड़ी ही देर में समूचा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। चारों तरफ पुलिस वाहनों के बजते हूटर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल छा गया। मौके पर जलालपुर के अलावा जैतपुर, मालीपुर व कटका आदि थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद किसी तरह से पुलिसकर्मी प्रवेश कुमार व वाहन चालक को सुरक्षित बचाया गया। ग्रामीणों के पथराव व पिटाई में सिपाही प्रवेश कुमार को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई थानों से पुलिस कर्मियों के पहुंचते ही अंधेरे का फायदा उठाकर अधिकांश हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने गांव में काफी देर तक छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने तीन नामजद आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को जलालपुर कोतवाली में सिपाही प्रवेश कुमार की तहरीर पर हमला करने के आरोपी रंजीत कुमार, अजय, विनोद, संजय, सुरेन्द्र, अमर, संदीप सहित कुल 7 नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज किया गया है। प्रभारी कोतवाल सैफुल्ला अहमद ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में जरूरी जांच चल रही है। फरार चल रहे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed