{"_id":"6984cea0892c3e065303e4d0","slug":"police-returned-111-mobile-phones-worth-rs-22-lakh-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-150134-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पुलिस ने लौटाए 22 लाख कीमत के 111 मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पुलिस ने लौटाए 22 लाख कीमत के 111 मोबाइल
Thu, 05 Feb 2026 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को पुलिस ने गुम हुए 111 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस किए। अपना खोया हुआ मोबाइल दोबारा पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 22 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिजीत आर शंकर ने बताया कि विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों के आधार पर सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम लगातार इन मोबाइलों की तलाश में जुटी थी। टीम ने कड़ी मेहनत के बाद 111 फोन बरामद किए, जिनमें से कई मोबाइल तो वर्षों पहले गुम हुए थे।
पिछले दो महीनों में सर्विलांस टीम ने करीब पचास लाख रुपये मूल्य के मोबाइल बरामद कर लोगों को सौंपे हैं। एसपी ने नागरिकों से कहा कि मोबाइल गुम होते ही नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें। अपना सिम बंद कराएं और उसे दोबारा जारी करवाएं। साथ ही नया मोबाइल खरीदते समय उसका आईएमईआई नंबर नोट कर सुरक्षित रख लें। शिकायत थाने के साथ ही सीईआईआर पोर्टल पर भी दर्ज करें, ताकि मोबाइल की ट्रैकिंग जल्द शुरू हो सके।
विज्ञापन
मोबाइल पाकर दिव्यांग का खिला चेहरा
जलालपुर के कर्मीपुर मठिया निवासी दुर्गेश दुबे, जो दोनों हाथों से दिव्यांग हैं। उनका मोबाइल नवंबर 2025 में गांव में कहीं गिर गया था। जिसकी शिकायत उन्होंने ऑनलाइन दर्ज कराई थी। इसके तीन महीने बाद बुधवार को उन्हें पुलिस लाइन से अपना मोबाइल मिलने की सूचना प्राप्त हुई। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) के हाथों अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर दुर्गेश का चेहरा खुशी से खिल उठा। उन्होंने इस कार्य के लिए पुलिस को थैंक्स कहा।