{"_id":"66a52dd3a595e907870815e2","slug":"police-recruitment-examination-will-be-held-in-11-centers-in-the-district-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-118768-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 11 केंद्रों पर होगी जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 11 केंद्रों पर होगी जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा
Sat, 27 Jul 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में आवश्यक तैयारी शुरू हो गई हैं। यह परीक्षा जिले के 11 विद्यालयों में होगी। इस बार परीक्षा में केवल सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों को ही शामिल किया गया है। इतना ही नहीं सुरक्षा को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्र जिलामुख्यालय से दस किलोमीटर के अंदर ही बनाए गए हैं।
17 व 18 फरवरी को हुई परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए नया कार्यक्रम जारी हुआ है। यह परीक्षा अंबेडकरनगर में भी होगी। बीते दिनों ही 11 केद्रों की सूची शासन को भेज दी गई है। 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को दो पाली में होने वाली परीक्षा के लिए सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी। समय से प्रश्न पत्र विद्यालयों पर पहुंच सके इसे लेकर जिला मुख्यालय से दस किमी के अंदर सभी केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा में किसी प्रकार से गड़बड़ी न हो इसके लिए सभी को कड़े निर्देश दिए गए हैं। किसी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस के अलावा और एजेंसी भी परीक्षा पर कड़ी नजर रखेंगी। प्रत्येक पाली में लगभग चार चार हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
ये हैं संभावित केंद्र
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले से बीएन इंटर काॅलेज अकबरपुर, बीएन पीजी काॅलेज अकबरपुर, गणेश कृष्ण जेटली इंटर काॅलेज, राजकीय इंटर काॅलेज अकबरपुर, आरडीआरके इंटर काॅलेज सिसानी, राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज अकबरपुर, राजकीय रमाबाई महिला महाविद्यालय, संतकबीर इंटर काॅलेज सैदापुर, सर्वोदय इंटर काॅलेज कोटवा, राजकीय बालिका कुर्की बाजार व राजकीय पाॅलिटेक्निक शिवबाबा का नाम भेजा गया है।