{"_id":"67fa9d54372dfce95007f95f","slug":"police-is-waiting-for-the-complaint-in-the-case-of-the-dead-body-found-in-the-farmers-garden-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-132587-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: किसान के बाग में मिले शव के मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: किसान के बाग में मिले शव के मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार
Sat, 12 Apr 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 12 Apr 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली के चांदपुर महमदुपर गांव में किसान का शव बाग में मिलने के मामले में पुलिस को परिजनों की तहरीर का इंतजार है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद रामभवन का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। देर शाम सेरवाघाट पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने रामभवन के गांव के व्यक्ति को उठाकर पूछताछ करने में जुटी है। एक करीबी रिश्तेदार भी पुलिस की रडार पर है।
पिलखांवा गांव के रामभवन वर्मा (42) किसान थे। शुक्रवार की सुबह छह बजे महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने चांदपुर बाग में शव पड़ा देखा, जिनकी पहचान रामभवन के रूप में हुई थी। मृतक के पिता जवाहर लाल वर्मा रेलवे से सेवानिवृत्त होकर अहमदाबाद में अपने दो बेटे शिव भुवन, त्रिभुवन और मृतक की बेटी मृतक की बेटी महिमा, मीनाक्षी व बेटे विराट के साथ रहते थे। गांव में मृतक की पत्नी शीला व पांच वर्षीय बेटा वीर रहते थे।
शनिवार को सभी परिजन गांव आ गए हैं, हालांकि अब तक तहरीर न दिए जाने के चलते कोई केस नहीं दर्ज हो पाया है। थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।