{"_id":"a940e8f2283b7443cfc6dbc7dc376041","slug":"police-is-not-taking-action-on-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी कार्यालय में गुरुवार को परिवारीजनों के साथ पहुंचे कालेपुर महुवल गांव निवासी जामवंत ने बताया कि उनका गांव के भानुप्रताप से खलिहान की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। खलिहान की भूमि उनके घर के सहन दरवाजे पर है। इसके बावजूद विपक्षी लोग जबरन भूमि पर स्थायी कब्जा जमाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विरोध करने पर मारा पीटा जाता है। बुधवार को कब्जेदारी का प्रयास कर रहे लोगों का विरोध किया गया तो एकजुट लोगों ने उनके परिवारीजनों की पिटाई कर दी।
इसमें उसे तथा परिवार के बालवंत व सुशीला को भी चोटें आई हैं। वह शिकायत करने मालीपुर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके चलते ही उसे जिला मुख्यालय आना पड़ा। एसपी ने मामले में समुचित जांच का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन